फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Trained to teach mathematics

गणित पढ़ाने का दिया प्रशिक्षण

Tue, 30 Oct 2018 12:42 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Tue, 30 Oct 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
Trained to teach mathematics
गणित पढ़ाने का दिया प्रशिक्षण - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। बीआरसी सदर सभागार में कक्षा छह के विद्यार्थियों को गणित पढ़ाने वाले शिक्षकों को अध्यापन व्यवस्था में सुधार के लिए प्रशिक्षण दिया गया। तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के पहले दिन सोमवार को शिक्षकों को गणित विषय ठीक ढंग से पढ़ाने के लिए जरूरी जानकारी  दी गई। 
विज्ञापन


प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते हुए सह समन्वयक रेयाज अहमद खां ने कहा कि गणित विषय में कमजोर विद्यार्थियों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। इसके लिए सभी   ब्लॉकों में स्थित परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा  रहा है। उन्होंने बताया कि जिले के प्रत्येक ब्लॉक के गणित विषय के तीन-तीन शिक्षकों को प्रशिक्षण में शामिल होने के लिए बुलाया गया है। जो प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद अपने बीआरसी में उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों को प्रशिक्षण देंगे। प्रशिक्षक अमरेंद्र बहादुर सिंह व अमरनाथ वर्मा ने गणित विषय के बेहतर  शिक्षा के लिए शिक्षकों को जरूरी टिप्स दिए। इस दौरान सह-समन्वयक सुधाकर राय ने गणित विषय को बेहतर ढंग से पढ़ाने के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर जितेंद्र कुमार, विनय कुमार मिश्र, मुंद्रिका प्रसाद, उत्तम सिंह, विद्यासागर प्रजापति, बृजमोहन राव, ब्रजभूषण, नित्यानंद राय, मनोज कुमार, राजवीर कुशवाहा, विजय लक्ष्मी पांडेय, सत्येंद्र कुमार सहित कई अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed