फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   train transport

Maharajganj News: इंटर सिटी एक्सप्रेस निरस्त होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी

Thu, 07 Sep 2023 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 07 Sep 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
train transport
नौतनवां स्टेशन पर ट्रेन के प्रतीक्षा में बैठे यात्री
नौतनवां। रेलवे स्टेशन नौतनवां से चलकर छपरा तक जाने वाली नौतनवां छपरा इंटरसिटी एक्सप्रेस 11 सितंबर तक निरस्त होने से यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है। लंबी दूरी तक यात्रा करने वाले यात्रियों को अधिक किराया देकर जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन


नौतनवां रेलवे स्टेशन से चलकर छपरा जाने वाली 15105 अप व 15106 डाउन इंटर सिटी एक्सप्रेस पहले सात से 30 अगस्त तक निरस्त थी। उसके बाद 31 अगस्त से पांच सितंबर तक निरस्त हुई। उसके बाद 11 सितंबर तक निरस्त कर दी गई। यह ट्रेन 12:25 बजे नौतनवां रेलवे स्टेशन पर आती है, और अपराह्न 3:00 बजे प्रस्थान करती है। ट्रेन निरस्त होने से यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है। लोगों को बस से अधिक किराया देकर जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

यात्री गायत्री, शिव कुमारी, सावित्री, महेंद्र, सुनील,सज्जाद अहमद, गुडडू यादव आदि ने बताया कि इंटर सिटी एक्सप्रेस निरस्त होने से काफी परेशानी हो रही है। स्टेशन अधीक्षक जफरे आलम ने बताया कि इंटरसिटी एक्सप्रेस 11 सितंबर तक निरस्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed