{"_id":"5df137e58ebc3e87b0706109","slug":"trafic-diverted-to-narayanghat-mungling-road-maharajganj-news-gkp332905586","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल में नारायन घाट मुंगलिंग मार्ग पर कल से नहीं चलेंगे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल में नारायन घाट मुंगलिंग मार्ग पर कल से नहीं चलेंगे वाहन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपाल में नारायन घाट मुंगलिंग मार्ग पर कल से नहीं चलेंगे वाहन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनौली (महराजगंज)। नेपाल के चितवन जिले की सुरक्षा समिति ने नारायण घाट मुंगलिंग मार्ग पर शुक्रवार दोपहर से सवारी वाहनों के संचालन पर रोक लगाने का निर्देश दिया है। बताया जा रहा है इस रूट पर कई जगहों पर पहाड़ के टूटने का खतरा है जिसकी मरम्मत के लिए सुबह 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक इस रूट पर चलने के लिए मनाही है। काठमांडू से आने वाली बसों को मुंगलिंग बाजार, पोखरा से आने वाले बसों को बेनितार, पोखरा जाने वाले मालवाहक वाहनों और सवारी साधनों को आबू खैरानी पर रोक दिया जाएगा।
सड़क आयोजना के सूचना अधिकारी शिव खनाल ने बताया कि इस सड़क खंड पर 11 जगहों पर पहाड़ों पर आधुनिक जाली लगाई जा रही है जिससे पहाड़ों से पत्थर सड़कों पर न गिरे। इस सड़क मार्ग पर रोजाना दस हजार वाहन काठमांडू, पोखरा, चितवन, सोनोली आदि स्थानों के लिए आते जाते हैं। इस रूट को नेपाल की लाइफ लाइन भी कही जाती है।