फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Traffic on bad roads became difficult, facing problems

Maharajganj News: बदहाल सड़कों पर आवागमन हुआ दुश्वार, झेल रहे हैं परेशानी

Wed, 30 Aug 2023 01:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Aug 2023 01:25 AM IST
विज्ञापन
Traffic on bad roads became difficult, facing problems
महराजगंज। राष्ट्रीय राजमार्ग 730 से राजमंदिर जाने वाला मार्ग पूरी तरह जर्जर हो चुका है। सड़क न सिर्फ टूटी है, बल्कि उसकी गिट्टियां तक उखड़ चुकी हैं। इस मार्ग पर प्रतिदिन सोहरौना, राजमंदिर, कृतपिपरा, गिदहा, सिसवा बाबू गांव के 1000 से 1500 लोगों का आना-जाना है, मगर सड़क की दशा न सुधरने से लोग परेशानी झेल रहे हैं। राजमंदिर के अजय ने कहा कि सड़क के बदहाल होने से आवागमन में काफी समस्या आती है। इसके अलावा चिउरहां से चौक मार्ग पर जाने वाले रास्ता भी चलता फिरता है। चौक से मुख्यालय जाने के लिए इसे बाईपास के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। प्रत्येक दिन इस पर भी 2,500 से 3,000 लोगों का आवागमन है, मगर इसकी दशा को सुधारने पर भी गंभीरता नहीं दिख रही है। चौक के रहने वाले पवन वर्मा ने कहा कि सड़क की दशा को सुधार कर ही लोगों की मुश्किलों को कम किया जा सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed