फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Traffic jams continue to plague the city, with traffic police struggling to cope.

Maharajganj News: शहर में जाम से जूझते रहे लोग, यातायात पुलिस करनी पड़ी मशक्कत

Tue, 17 Feb 2026 02:29 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Traffic jams continue to plague the city, with traffic police struggling to cope.
सक्सेना चौराहे से लेकर सदर ब्लाक तक लगा जाम। 
सक्सेना चौक से कॉलेज रोड और फरेंदा रोड पर कोतवाली तक लग रहा जाम
विज्ञापन

दोपहर 12 से एक बजे तक जाम से जूझते रहे राहगीर
महराजगंज। शहर में सोमवार को दोपहर 12 से एक बजे तक लोग जाम से परेशान रहे। सबसे अधिक परेशानी कॉलेज रोड पर हुई। पूरे दिन रुक-रुक कर जाम लगता रहा। इस दौरान आवागमन बहाल करने के लिए यातायात पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
सक्सेना चौक से कॉलेज रोड पर लोग सोमवार को जाम से जूझते नजर आए। स्टेशन पर बच्चों को स्कूल लाने जा रहे देवकीनंदन ने बताया कि शहर में नाला निर्माण के कारण अवरोध उत्पन्न हो रहा है। जाम की समस्या प्रत्येक दिन दोपहर में बढ़ रही है। रुक-रुक पर दिनभर जाम लगता है। सक्सेना चौक से मऊपाकड़ चौराहे पर तक पहुंचने में 25 मिनट लग गए।
विज्ञापन

शहर में बिस्मिल नगर के समीउल्लाह ने बताया कि जाम से निपटने का कोई पुख्ता इंतजाम नहीं है। जाम इतना अधिक है कि वाहन धीरे-धीरे आगे बढ़ रहे हैं। स्कूल बसों को भी स्टाप तक पहुंचने में देरी हो रही है। सुरेंद्र प्रसाद ने बताया कि फरेंदा रोड पर ब्लॉक तक लगे जाम ने लोगों को परेशान किया। लोगों की समस्या को लेकर जिम्मेदार बेखबर हैं। यातायात पुलिस भी आवागमन दुरूस्त करने की दिशा में गंभीर नहीं दिख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यातायात प्रभारी निरीक्षक अरूणेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शहर में सभी प्रमुख स्थानों पर यातायात पुलिस की तैनाती रहती है। आवागमन बेहतर रखने के लिए हर संभव प्रयास जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed