फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Traffic jam in Partawal Bazaar; ambulance stuck for hours.

Maharajganj News: परतावल बाजार में लगा जाम घंटों तक फंसी रही एंबुलेंस

Fri, 28 Aug 2026 01:53 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Traffic jam in Partawal Bazaar; ambulance stuck for hours.
परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के परतावल-कप्तानगंज मार्ग पर लगने वाले साप्ताहिक बाजार के दौरान बृहस्पतिवार को दोपहर भीषण जाम लग गया। जाम की वजह से मरीज को लेकर जा रही एंबुलेंस करीब दो घंटे तक फंसी रही।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोपहर बाद बाजार में खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। इसी दौरान सड़क पर वाहनों की संख्या बढ़ने से यातायात धीमा हो गया। कुछ ही देर में स्थिति इतनी बिगड़ गई कि पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया। कप्तानगंज मार्ग के साथ आसपास की गलियों में भी वाहनों की कतार लग गई। जाम में फंसे लोगों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। जाम में एक एंबुलेंस करीब घंटों जाम में फंसी रही। एंबुलेंस शाम चार बजे के बाद निकल सकी। परतावल निवासी दीपक ने बताया कि साप्ताहिक बाजार के दिन सड़क पर वाहनों का दबाव काफी बढ़ जाता है लेकिन यातायात को नियंत्रित करने के लिए कोई प्रभावी व्यवस्था नहीं की जाती है। हरेंद्र ने कहा कि सड़क किनारे बेतरतीब तरीके से वाहन खड़े होने और दुकानों के बाहर सामान फैलाए जाने से सड़क की चौड़ाई कम हो जाती है। इससे जाम की समस्या और गंभीर हो जाती है। वहीं अनिरुद्ध ने कहा कि जाम के दौरान एंबुलेंस का फंसना बेहद चिंताजनक है। आपात स्थिति में यदि मरीज को समय से अस्पताल नहीं पहुंचाया जा सके तो उसकी जान पर भी बन सकती है।
विज्ञापन

यातायात निरीक्षक अरूणेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि त्योहार के कारण परतावल में जाम की सूचना मिली थी। यातायात पुलिसकर्मी भेज कर जाम की समस्या का समाधान कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed