{"_id":"64fa14c994dd3b48cc0ae0b9","slug":"traffic-jam-in-border-area-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-5305-2023-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: अब रात 11 बजे तक खुली रहेगी सोनौली सीमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: अब रात 11 बजे तक खुली रहेगी सोनौली सीमा
Thu, 07 Sep 2023 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 07 Sep 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
सोनौली कस्बे में लगा जाम।संवाद
महराजगंज। भारत-नेपाल सोनौली सीमा के पास भारतीय क्षेत्र में ट्रकों की 18 किमी लंबी कतार को कम करने के लिए बुधवार की रात से बॉर्डर को रात 11 बजे तक खोलने का फैसला किया गया है। पहले यह सीमा रात 10 बजे तक खुली रहती थी।
जानकारी के मुताबिक, पिछले 10 दिनों से सोनौली बॉर्डर पर भारतीय क्षेत्र में ट्रकों का लंबा जाम लगा हुआ है। दिनों-दिन कतार लंबी होती जा रही थी। इस बात को लेकर दोनों देशों के अधिकारी चिंतित थे। समस्या समाधान के लिए दोनों देशों के कस्टम अधिकारियों ने आपस में बातचीत की और सीमा को एक घंटा अधिक समय तक खोलने का फैसला किया। सोनौली बॉर्डर पहले रात 10 बजे तक खुली रहती थी, लेकिन अब उसे रात 11 बजे तक खोलने का निर्णय लिया गया है, जिससे कि भारतीय क्षेत्र में ट्रकों की लगी लंबी कतार कम हो सके।
सीमा पर जाम की समस्या नेपाल में चेकपोस्ट के निर्माण की वजह से उत्पन्न हुई है। नेपाल के बलहिया कस्टम परिसर में गाड़ियों की पार्किंग की जगह काफी कम है। इस वजह से सीमित संख्या में ही ट्रकों को नेपाल में प्रवेश की इजाजत दी जा रही है। कागजी कार्रवाई पूरी कर इन ट्रकों के आगे रवाना हो जाने के बाद ही अन्य ट्रकों को प्रवेश की इजाजत दी जा रही है। इस वजह से भारतीय क्षेत्र में ट्रकों का जाम लंबा होता जा रहा है। समस्या के समाधान के लिए दोनों देशों के अधिकारियों ने प्रयास शुरू कर दिया है। बॉर्डर एक घंटा अधिक खोलने के साथ ही नेपाल के भंसार विभाग ने ट्रकों की इंट्री का काम तेज कर दिया है।
विज्ञापन
उधर, भारतीय क्षेत्र में सोनौली से लेकर चंडीथान गांव तक नेपाल जाने वाले करीब 2000 ट्रकों की कतार लग गई है। इनमें उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के अलावा दिल्ली, गोवा, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और पंजाब के ट्रक शामिल हैं। लंबे जाम में फंसने की वजह से ट्रक चालक परेशान हैं। इनकी समस्या को देखते हुए दोनों देशों के अधिकारियों ने बातचीत कर सीमा को एक घंटा अधिक खोलने का फैसला ले लिया है। नया नियम बुधवार की रात से लागू हो गया, जिससे अन्य दिनों की तुलना में नेपाल में प्रवेश पाने वाले ट्रकों की संख्या में इजाफा हुआ है।
-- -- -
कोट--
भारतीय सीमा में ट्रकों के लंबे जाम को देखते हुए दोनो देशों के अधिकारियों ने बातचीत कर सोनौली सीमा को एक घंटा अधिक खोलने का फैसला किया है। नया नियम बुधवार रात से लागू हो चुका है। उम्मीद है जल्द ही जाम की समस्या दूर हो जाएगी।
- अभिषेक सिंह, कोतवाला सोनौली

कोट