Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The two-day event drew a huge crowd, with performances by bhajans, wrestling and Bhojpuri artists.

Maharajganj News: श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया हनुमान महोत्सव

Sun, 15 Nov 2026 02:28 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
The two-day event drew a huge crowd, with performances by bhajans, wrestling and Bhojpuri artists.
निचलौल। निचलौल विकासखंड के पैकौली कला गांव में 52 वर्षों से आयोजित हो रहा ऐतिहासिक हनुमान महोत्सव इस बार भी श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। दो दिवसीय आयोजन में धार्मिक अनुष्ठान, भजन-कीर्तन, आकर्षक झांकियां, विशाल दंगल, प्रतिभा सम्मान समारोह और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने लोगों का मन मोह लिया।
विज्ञापन

महोत्सव के पहले दिन हनुमान जी के पूजन-अर्चन और सुंदरकांड पाठ के बाद भजन गायिका पूनम तिवारी ने भजनों की प्रस्तुति दी। दीपक की आकर्षक झांकियां भी आकर्षण का केंद्र रहीं। दूसरे दिन आयोजित दंगल में विभिन्न क्षेत्रों से आए पहलवानों ने दमखम और कुश्ती के दांव-पेच दिखाए। इसके बाद प्रतिभा सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धि हासिल करने वालों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

सांस्कृतिक संध्या में भोजपुरी गायिका प्रियंका तिवारी और गायक अनु लाल यादव ने गीतों से समां बांधा। एंकर अवधराज चौधरी ने कार्यक्रम का संचालन किया। संयोजक रितेश पांडेय ने बताया कि महोत्सव 52 वर्षों से क्षेत्र की धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक बना हुआ है। इस दौरान सुशील कुमार तिबड़ेवाल, गिरजेश जायसवाल, पंकज तिवारी, आलोक शर्मा, अरुण पांडेय, महंत संकर्षण दास, राजेंद्र पटेल, धर्मवीर पटेल और शंकराचार्य पटेल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed