{"_id":"6701bd982a84aa6ea3070674","slug":"traffic-fortnight-people-become-careless-of-rules-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-132954-2024-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"यातायात पखवाड़ा : नियम से बेपरवाह बने लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यातायात पखवाड़ा : नियम से बेपरवाह बने लोग
Sun, 06 Oct 2024 03:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 06 Oct 2024 03:58 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। जनपद में यातायात नियमों का अनुपालन सुनिश्चित कराने के लिए सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के तहत यातायात नियमों का अनुपालन करने के प्रति वाहन चालकों को जागरूक किया जा रहा है। वाहन चालक जगह-जगह यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाते दिख रहे हैं।
शनिवार को मुख्यालय से फरेंदा जाने वाले हाईवे पर मुख्यालय मोड़ पर क्षमता से अधिक लोडिंग कर ट्रैक्टर-ट्राॅली देखी गई। इसमें न सिर्फ अधिक वजन में बांस बल्ली की लोडिंग की गई थी, बल्कि तय ऊंचाई से ऊपर तक बल्लियों को लादा गया था। ओवरलोड वाहन के चलते इसके आसपास से गुजरने वाले वाहनों को काफी सतर्कता से इसे ओवरटेक करना पड़ा। इसी प्रकार हनुमानगढ़ी के पास क्षमता से अधिक सवारियों को बिठाकर ऑटो चालक आते-जाते मिले।
अधिकतर वाहनों में तो चालक भी मुश्किल से वाहन चलाते दिखे। गोरखपुर मार्ग पर निर्धारित क्षमता से अधिक सामान लादकर पिकअप जैसी गाड़ियां आती जाती दिखीं। सड़क सुरक्षा के इन प्रारंभिक नियमों का पालन न करने के बाद भी इनपर कार्रवाई न तो यातायात पुलिस ने करने की जरूरत समझी न ही परिवहन विभाग के सड़क सुरक्षा नियमों का ही असर देखा गया।
विज्ञापन
एआरटीओ विनय कुमार ने कहा कि सड़क सुरक्षा के तहत नियम उल्लंघन करने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। तय क्षमता से अधिक लोडिंग पर भी कार्रवाई हो रही है।
विभाग ने चार वाहनों का संचालन रोका
महराजगंज। शनिवार को परिवहन विभाग की ओर से वाहन चालकों को विभिन्न रूटों पर यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। नियम पालन करने के लिए सामूहिक रूप से शपथ दिलाई गई। वाहनों की फिटनेस रखने व वाहन चालकों को चिकित्सा जांच का परामर्श भी दिया। एआरटीओ विनय कुमार ने बताया कि 20 बसों के फिटनेस की जांच की गई। चार बसों का फिटनेस न मिलने पर संचालन रोकने के लिए निर्देश दिया गया। संभागीय निरीक्षक आरडी प्रसाद ने बताया कि वाहन चालकों को जागरूक किया जा रहा है। संवाद