{"_id":"6a40318c1d7f38923b082ff3","slug":"traffic-awareness-will-begin-at-home-the-village-head-will-explain-traffic-rules-maharajganj-news-c-227-1-sgkp1033-160419-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: घर से ही शुरू होगी यातायात जागरूकता, प्रधान बताएंगे यातायात के नियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: घर से ही शुरू होगी यातायात जागरूकता, प्रधान बताएंगे यातायात के नियम
Sun, 28 Jun 2026 01:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 28 Jun 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। बढ़ते हुए सड़क हादसों में कमी लाने के लिए अब गांव, कचहरी और विद्यालय स्तर पर वाहन चालकों को जागरूक करने की मुहिम शुरू होने जा रही है। गांव में ग्राम प्रधान की अगुवाई में जागरूक लोगों की टीम तैयार की जाएगी, जो गांव के बाइक और कार चालकों को जागरूक करेंगी।
ये टीमें न सिर्फ यातायात नियम का पालन करने के लिए जागरूक करेंगे बल्कि, बिना हेलमेट और सीटबेल्ट, तीन सवारी और नाबालिग के हाथ में स्टेयरिंग होने पर टोकने का काम करेंगे। इससे सड़क पर पहुंचकर वह हादसे का शिकार होने से बच सकेंगे। इसी तरह कचहरी और विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। सड़क हादसों को रोकने के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से नियत नए नियम लागू किए जा रहे हैं। नियम तोड़ने पर भारी भरकम जुर्माना राशि कर दी गई है। कई बार नियम तोड़ने पर लाइसेंस के निरस्त किए जाने का भी नियम बना दिया है। बावजूद इसके सड़क हादसे कम होने के बजाय हर साल बढ़ रहे हैं।
जनपद के ही बात करें तो यहां पर बीते साल सड़क हादसे में 200 से अधिक लोगों ने जान गवाई थी। इसके 2024 में मौत का आंकड़ा 180-195 के बीच में रहा है। इसी प्रकार से हर जगह हादसे में मरने वालों का आंकड़ा बढ़ रहा है। सबसे गंभीर बात है कि मरने वालों में सबसे अधिक संख्या 18 से 25 साल के बीच वालों की है।
विज्ञापन
हादसों के पीछे की वजह पुलिस विभाग ने देखा तो पता चला कि बिना हेलमेट, गलत साइड से गाड़ी चलाने, ओवर स्पीड, तीन सवारी, जरूरत से अधिक सवारी और सीट बेल्ट नहीं लगाए, शराब के नशे में वाहन चलाने जैसे कई कमियां सामने आई हैं। अगर इन कारणों पर काम हो तो हादसों को रोका जा सके।
शासन ओर से पत्र जारी करके गांव स्तर पर ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, विद्यालय के प्रबंधक के अलावा बार एसोसिएशन से भी सहयोग की अपील की गई है। क्योंकि, कचहरी में तारीख देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग आते हैं। हर स्तर पर नियम के पालन को लेकर जागरूक किया जाएगा तो हादसे रुकेंगे। ऐसा जिम्मेदारों का मानना है। शासन से पत्र जारी होने के बाद एआरटीओ की ओर से संबंधित को पत्राचार करके जागरूकता कार्यक्रम को सफल बनाने पर जोर दिया है।
इस संबंध में एआरटीओ संजय सिंह ने बताया सड़क सुरक्षा अभियान को सफल बनाने के लिए गांव स्तर जागरूक करने की योजना है। इसके लिए संबंधित विभाग को पत्राचार किया गया है।