फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Traders will demonstrate on September 15

15 सितंबर को प्रदर्शन करेंगे व्यापारी

Fri, 02 Sep 2022 12:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Sep 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Traders will demonstrate on September 15
व्यापारियों के कार्यक्रम को संबोधित करते उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बन? - फोटो : MAHARAJGANJ
15 सितंबर को प्रदर्शन करेंगे व्यापारी
विज्ञापन

व्यापारियों के कार्यक्रम में बोले उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल
महराजगंज। देश के खुदरा व्यापार को बचाने के लिए ऑनलाइन ट्रेडिंग पर रोक लगाना जरूरी है। केंद्र व प्रदेश की सरकार इसे लेकर गंभीर नहीं दिख रही है, जिसकी वजह से व्यापारियों की काफी क्षति भी हो रही है। व्यापारियों की क्षति को देखते हुए संगठन ने 15 सितंबर को प्रदेश भर के सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन करने व प्रशासन के माध्यम से ज्ञापन भेजने का निर्णय लिया है।
ये बातें उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने बृहस्पतिवार की शाम को नगर के एक विवाह भवन में आयोजित कार्यक्रम में कहीं। उन्होंने कहा कि व्यापारी समाज के मान- सम्मान, स्वाभिमान व उत्थान के लिए उनसे जो भी बन पड़ेगा, उसे किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस वर्ष व्यापार मंडल का 50 वर्ष पूरा हो रहा है, ऐसे में पूरे प्रदेश में स्वर्ण जयंती समारोह का भव्य आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए व्यापारी पेंशन को तीन हजार से बढ़ाकर तीस हजार किया जाए। यह भी कहा कि जो व्यापारी जीएसटी व आयकर देते हैं उन्हें विभागों की ओर से कार्ड भी उपलब्ध कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष फूलचंद अग्रवाल ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि प्रांतीय संगठन के निर्देश पर कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाया जाएगा। संचालन जिला महामंत्री सुधीर अग्रहरी ने किया। इस दौरान श्रवण मद्धेशिया, विवेक गुप्ता, अशोक गुप्ता व नगर अध्यक्ष दुर्गेश गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed