{"_id":"632379fb53c45d7f7115b909","slug":"traders-submitted-memorandum-to-stop-online-trading-maharajganj-news-gkp450635922","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj: आनलाइन ट्रेडिंग बंद करने के लिए व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj: आनलाइन ट्रेडिंग बंद करने के लिए व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन
Fri, 16 Sep 2022 10:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Sep 2022 10:23 AM IST
सार
जिलाध्यक्ष फूलचंद अग्रवाल ने बताया कि देश में आनलाइन कारोबार की वजह से व्यापारियों का व्यवसाय धीरे-धीरे नष्ट हो रहा है। व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए कुछ ऐसी व्यवस्था बनाई जाए जिससे कि वे भी सुविधाजनक तरीके से अपने व्यवसाय को बढ़ा सकें।
विज्ञापन
मांगों को लेकर व्यापारी नेता संतोष जायसवाल के नेतृत्व में नौतनवां एसडीएम को पत्र सौंपते स्थानीय
- फोटो : MAHARAJGANJ
विस्तार
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों ने आनलाइन कारोबार (ट्रेडिंग) को बंद किए जाने की मांग के संबंध में बृहस्पतिवार को अतिरिक्त मजिस्ट्रेट से मुलाकात की तथा अपनी मांगों से संबंधित तीन सूत्री ज्ञापन मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री को भेजा।
जिलाध्यक्ष फूलचंद अग्रवाल ने बताया कि देश में आनलाइन कारोबार की वजह से व्यापारियों का व्यवसाय धीरे-धीरे नष्ट हो रहा है। व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए कुछ ऐसी व्यवस्था बनाई जाए जिससे कि वे भी सुविधाजनक तरीके से अपने व्यवसाय को बढ़ा सकें।
जिला महामंत्री सुधीर अग्रहरी ने कहा कि व्यापारियों के हितों को लेकर शासन को सोचना होगा। व्यापारियों ने अपने ज्ञापन में आनलाइन कारोबार पर जीएसटी के अतिरिक्त 20 प्रतिशत विकास कर लागू किए जाने, आनलाइन कारोबार के व्यापार के लिए पंजीकरण को बंद किए जाने तथा प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) पर अंकुश लगाए जाने की मांग की है। ज्ञापन देने के दौरान अशोक टिबड़ेवाल, मनोज अग्रहरी, दुर्गेश गुप्ता, मनोज सिंघानिया, सतीश चंद मद्धेशिया, संजय गुप्ता, जितेंद्र कुमार आदि व्यापारी मौजूद रहे।