फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Traders created awareness about traffic rules by distributing stickers

प्रदेश सरकार केवल मजहब के नाम पर लोगों में द्वेष पैदा कर रही: शरद

Wed, 31 Jan 2024 03:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 31 Jan 2024 03:58 AM IST
विज्ञापन
Traders created awareness about traffic rules by distributing stickers
महराजगंज। जिलाध्यक्ष शरद कुमार सिंह उर्फ बबलू सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के भारत जोडो न्याय यात्रा के समर्थन में भारत जोड़ों न्याय यात्रा मंगलवार को भिटौली बाजार से निकली। धर्मपुर बाजार, छपिया होते हुए परतावल पहुंची, जहां लोगों ने न्याय यात्रा का स्वागत किया।
विज्ञापन

न्याय यात्रा आगे बारीगांव, चौमुखा होते हुए घुघली पहुंची। घुघली से न्याय यात्रा शिकारपुर होते हुए बैकुंठपुर, हनुमानगढ़ी होते हुए सक्सेना चौराहा महराजगंज पहुंची। जहां गामा प्रसाद, चंद्रजीत भारती, विनोद सिंह, नूरआलम ने न्याय यात्रा का स्वागत किया। सक्सेना चौराहे पर जिलाध्यक्ष शरद कुमार सिंह ने प्रो० शिब्बन लाल सक्सेना के मूर्ति पर माल्यार्पण किया। न्याय यात्रा सक्सेना चौक से दुर्गा मंदिर होते हुए जिला परिषद मार्केट गांधी पार्क में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित कर दो मिनट मौन रहकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि देश महंगाई व बेरोजगारी के दौर से गुजर रहा है। युवा, किसान, आम जनमानस परेशान हैं। वर्तमान केंद्र व प्रदेश सरकार केवल मजहब के नाम पर लोगों में द्वेष पैदा कर रही है। ये सरकार केवल पूजीपतियों के विकास के लिए काम कर रही है। गोपाल शाही, सुरेश साहनी, तेजबहादुर पांडेय, इश्तेयाक अहमद, पूर्णवासी यादव, विजय सिंह एडवोकेट, जयप्रकाश लाल, कपिलदेव शुक्ला, रामबचन, भगवंत तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed