फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Traders angry over custom duty, agitation increases if not filed

Maharajganj News: कस्टम शुल्क को लेकर व्यापारी आक्रोशित, दायर नहीं बढ़ा तो आंदोलन

Sun, 11 Feb 2024 02:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 11 Feb 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
Traders angry over custom duty, agitation increases if not filed
महराजगंज। नेपाल से भारत में प्रवेश करने के लिए 12 बड़े रास्ते हैं। इसमें सोनौली भी एक है। इन दिनों 100 रुपये से ज्यादा के सामान पर नेपाल कस्टम शुल्क ले रहा है। इससे नेपाल के लोगों को परेशानी हो रही है। इससे वे भारतीय क्षेत्र में खरीदारी करने नहीं आ रहे हैं। सीमावर्ती क्षेत्र में कारोबार चौपट होने से नाराज कारोबारी आंदोलन करने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन

व्यापारियों का कहना है कि सिर्फ बेलेहिया सीमा पर ही सख्ती बरती जा रही है। इससे भारत-नेपाल संबंध में खटास आ रही है। कारोबार चौपट हो रहा है। दुकान के लिए बैंक से लिया गया कर्ज भी जमा नहीं हो पा रहा है। कारोबारी सुभाष ने कहा कि नेपाल के कुछ व्यापारी नेपाल चीन और नेपाल पाकिस्तान मैत्री संघ के पदाधिकारी हैं। वह नेपाल कस्टम पर दबाव डालकर संबंधों को बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं। इस पर भारत सरकार को चिंतन करने की जरूरत है।
विज्ञापन

सोनौली व्यापार मंडल के अध्यक्ष बबलू सिंह ने कहा कि भारत सरकार को इस मामले में तत्परता दिखाते हुए समस्या का निराकरण करना चाहिए। नेपाल भारत मैत्री केंद्र नेपाल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने कहा कि नेपाल सरकार को भारत से बिजली, पर्यटन सहित बड़े योजनाओं पर लाभ लेकर देश को विकास में आगे ले जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत नेपाल मैत्री समाज के अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता ने कहा कि भारत-नेपाल के मैत्री संबंध में खटास आ सकती है। भारत व नेपाल के सरकार को बैठक कर ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है। देश विरोधी ताकतों को कमजोर करने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed