फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Trade delegation has closed support

व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने किया बंद का समर्थन

Sat, 29 Sep 2018 12:28 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Sat, 29 Sep 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
Trade delegation has closed support
व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने किया बंद का समर्थन - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की जिला इकाई पदाधिकारियों ने शुक्रवार को भारत बंद का समर्थन किया। व्यापारियों ने अपनी 11 सूत्री मांगों के समर्थन में प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपकर समस्याओं को निराकरण की मांग की। 
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष जितेंद्र जायसवाल ने कहा कि व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए व्यापारियों की समस्याओं का निस्तारण जरूरी है। उन्होंने सरकार से जीएसटी में दो दरें रखे जाने की मांग की, जो पांच व 16 प्रतिशत हो। उन्होंने यह मांग भी की कि जीएसटी में किसी भी प्रकार का जुर्माना 10 हजार  रुपये से अधिक का न हो एवं जेल और  सजा का प्रावधान समाप्त किया जाना चाहिए। ऑनलाइन ट्रेडिंग की व्यवस्था समाप्त किए जाने की भी मांग की। इस मौके पर संगठन के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष विजय जायसवाल, अनिल गुप्ता, फूल चंद्र अग्रवाल, दुर्गेश जायसवाल आदि मौजूद रहे।  निचलौल प्रतिनिधि के अनुसार उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित 11 सूत्री ज्ञापन एसडीएम देवेन्द्र कुमार को सौंपा। ज्ञापन देने से पहले व्यापारी दुकानें बंद कर विरोध जताते हुए तहसील परिसर पहुंचे। इस दौरान दुर्गा प्रसाद अग्रहरि, दिनेश वर्मा, महेश गुप्ता, शिवनाथ मद्धेशिया, शम्भू केडिया आदि मौजूद रहे। बृजमनगंज प्रतिनिधि के अनुसार उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के आह्वान शुक्रवार को कस्बे की दुकानें बंद रहीं। व्यापारियों ने दुकानें बंद कर बाइक रैली निकाली। इस दौरान व्यापार मंडल के अध्यक्ष आशीष जायसवाल, महामंत्री बबलू जायसवाल, सौरभ जायसवाल, श्याम मोदनवाल, रामचन्द्र चौरसिया, मारुती कसौधन, दिलीप वर्मा, संतोष, विपिन जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed