{"_id":"5bdf3c9bbdec22699d5ad20c","slug":"tractor-drivers-blocked-the-road-by-protesting","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर चालकों ने सड़क जाम कर किया विरोध प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर चालकों ने सड़क जाम कर किया विरोध प्रदर्शन
महराजगंज (ब्यूरो)
Updated Mon, 05 Nov 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर चालकों ने सड़क जाम कर किया विरोध प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। व्यावसायिक परमिट धारक ट्रैक्टर चालकों ने रविवार को शिकारपुर चौराहे पर गोरखपुर-महराजगंज मार्ग जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। करीब घंटे भर जाम के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम समाप्त कराया। ट्रैक्टर चालक परमिट के बगैर ट्रैक्टर ट्राली के संचालन पर रोक लगाने की मांग कर रहे थे।
चालक शत्रुघन गुप्ता का कहना है कि जिले के अधिकांश चालक नियमानुसार ट्रैक्टर टेलर का आल यूपी व्यावसायिक परमिट लेकर सरकार को टैक्स दे रहे हैं लेकिन आसपास के जिलों के चालक बगैर परमिट के ट्रैक्टर ट्राली का संचालन कर रहे हैं। इससे जिले के ट्रैक्टर चालकों को आर्थिक नुकसान हो रहा है। उनका कहना था कि जिले में चल रहे बिना परमिट के वाहनों का संचालन बंद करा दिया जाए तो उनका आर्थिक नुकसान नहीं होगा। मोहन पटेल ने चेतावनी दी कि परमिट के बगैर चल रहे ट्रैक्टर ट्राली अविलंब बंद नहीं कराए गए तो आंदोलन तेज किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में अरविंद प्रजापति, आत्माराम प्रजापति, शत्रुघन गुप्ता, अमर, जितेंद्र, वकील यादव, श्रवण यादव, मोती लाल यादव, सुभाष गुप्ता, छेदी खां, अबुल हसन, संदीप चौधरी, भोलेश्वर जायसवाल, छोटेलाल, भोला यादव आदि शामिल रहे।