फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Tractor caught fire due to unknown reasons

Maharajganj News: अज्ञात कारणों से ट्रैक्टर में लगी आग

Sat, 13 Dec 2025 02:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Dec 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
Tractor caught fire due to unknown reasons
परतावल। श्यामदेउरवा गांव में बृहस्पतिवार की रात खलिहान में खड़े ट्रैक्टर में अचानक से आग लग गई। दुर्घटना में ट्रैक्टर पूरी तरह जल गया। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

श्यामदेउरवा निवासी दुर्विजय गुप्ता ने बताया कि उन्होंने देर रात खेत की बुवाई करके ट्रैक्टर को रोटावेटर सहित खलिहान में लाकर खड़ा कर दिया। इसके बाद वह घर में सोने चले गए। कुछ देर बाद पड़ोसियों ने आवाज लगाकर बताया कि ट्रैक्टर में आग लगी हुई है। बाहर निकलकर देखा तो ट्रैक्टर का ऊपरी हिस्सा और पिछला टायर जलकर नष्ट हो चुका था। स्थानीय लोगों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया गया। पीड़ित ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

साइकिल से टकराई बाइक, दो घायल



मिठौरा। स्थानीय थाना क्षेत्र के सिंदुरिया स्थित पुराने पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार को बाइक और साइकिल की आमने-सामने से टक्कर हो गई। घटना में साइकिल और बाइक सवार दोनों घायल हो गए। घायलों को सिंदुरिया स्थित प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया। दोनों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, थानाक्षेत्र के ग्राम सभा सिंदुरिया के सड़क टोला निवासी मोहन (35) साइकिल से सिंदुरिया चौराहे पर आ रहे थे। अभी वह सिंदुरिया स्थित पुराने पेट्रोल पंप के पास पहुंचे थे। तभी मंगलपुर की तरफ जा रहे बाइक सवार काशी (65) ने मोहन की बाइक में सामने से टक्कर मार दी। दुर्घटना में मोहन और काशी दोनों घायल हो गए। थाना प्रभारी सिंदुरिया राजकुमार सिंह का कहना है कि तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed