{"_id":"6a189b5efc50234c240dc9a6","slug":"tractor-broke-the-wall-and-entered-the-house-three-people-including-a-girl-were-injured-maharajganj-news-c-206-1-mhg1034-178204-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: ट्रैक्टर दीवार तोड़कर घर में घुसा, बालिका समेत तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: ट्रैक्टर दीवार तोड़कर घर में घुसा, बालिका समेत तीन घायल
विज्ञापन
कोल्हुई। स्थानीय थाना क्षेत्र के लोटन-कोल्हुई मार्ग पर जिगिनिहा गांव में बृहस्पतिवार की शाम को एक अनियंत्रित ट्रैक्टर दीवार तोड़ते हुए घर में घुस गया। हादसे में एक बालिका समेत तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार, ग्राम जिगिनिहा में एक ट्रैक्टर सड़क से गुजर रहा था, तभी चालक अचानक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। तेज रफ्तार ट्रैक्टर सीधे एक मकान की दीवार तोड़ते हुए घर के अंदर जा घुसा। उस समय घर में मौजूद एक बालिका व दो महिलाएं इसकी चपेट में आ गईं। जिगिनिहा निवासी सुमन (6), अनिता व रेनू गम्भीर रूप से घायल हो गईं।
घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और घायलों को बाहर निकालकर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोटन ले गए जहां डाॅक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बालिका की हालत गंभीर बताते हुए बच्ची समेत तीनों को मेडिकल काॅलेज सिद्धार्थनगर भेज दिया।
विज्ञापन
इस संबंध में थानाध्यक्ष कोल्हुई गौरव सिंह ने बताया कि मौके पर पहुंचकर घायलों को इलाज के लिए भिजवाया गया है। ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।