फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   tp singh become atewa president

टीपी सिंह अध्यक्ष व शिवशरन महामंत्री निर्वाचित

Thu, 29 Jul 2021 10:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
tp singh become atewa president
टीपी सिंह अध्यक्ष व शिवशरन महामंत्री निर्वाचित
विज्ञापन

- अटेवा पेंशन बचाओ मंच की बैठक में कार्यकारिणी का गठन किया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। अटेवा पेंशन बचाओ मंच की ओर से बृहस्पतिवार को जवाहर लाल नेहरु स्मारक पीजी कॉलेज में ब्लॉक व जिला कार्यकारिणी की बैठक आयोजित हुई। जिसमें संगठन की मजबूती को लेकर चर्चा की गई। प्रदेश संगठन द्वारा टीपी सिंह को मंच का जिलाध्यक्ष तथा शिवसरन सिंह को महामंत्री बनाया गया है।

प्रदेशीय संगठन मंत्री राजेश जायसवाल ने बताया कि राघवेंद्र गुप्ता को जिला कोषाध्यक्ष, सुधीर त्रिपाठी को मीडिया प्रभारी, श्रीनिवास गुप्ता को जिला प्रचार मंत्री, देवेश पांडेय, सैफुद्दोजा, गोपाल पटेल, शिवप्रताप सिंह व विमिलेश राय को जिला उपाध्यक्ष, डॉ. पंकज गुप्ता, मनोज कन्नौजिया, आदित्य सिंह, डॉ. शांतिशरण मिश्र व प्रेमकिशन निषाद को जिला मंत्री बनाया गया है। मुकेश कुमार, राजेश धारिया, अरुण कुमार व देवेंद्र पांडेय को जिला संयोजक, नागेंद्र चौहान, हरिनरायन यादव, लोकपति त्रिपाठी व केपी चौधरी को जिला संगठन मंत्री, राजेश शर्मा, विपुल यादव, विवेकानंद, अनिल कुमार व अतहर हुसैन को जिला संयुक्त मंत्री, अविनाश अग्निहोत्री, संजय भारती, राजू कुमार व शक्तिशरण पाठक को सह मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है। अजय पटेल को सदर, जितेंद्र पांडेय को फरेंदा, हरी त्रिपाठी को नौतनवां व तेजबहादुर पाल को निचलौल का तहसील प्रभारी निर्वाचित किया गया है। प्रदेश संगठन मंत्री ने कहा कि सदस्यता अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने का कार्य किया जाए। जिला संरक्षक महेंद्र वर्मा ने कहा कि नई कार्यकारिणी के नेतृत्व में पुरानी पेंशन बहाली को लेकर फिर प्रयास तेज किया जाएगा। संचालन देवेश पांडेय ने किया। इस दौरान मदन गुप्ता समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed