फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   town area

सिसवां टाउन एरिया के पहले प्रशासक रहे एम. जॉन

Fri, 03 Jan 2020 11:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
town area
महराजगंज जिले का सिसवां नगर पंचायत कार्यालय। - फोटो : MAHARAJGANJ
सिसवां टाउन एरिया के पहले प्रशासक रहे एम जॉन
विज्ञापन

सिसवा बाजार (महराजगंज)। डेढ़ सौ साल पुरानी टाउन एरिया को अब नगर पालिका परिषद का दर्जा मिल गया है। अंग्रेजों द्वारा 1871 में इस टाउन एरिया का गठन किया गया था जिसके पहले प्रशासक अंग्रेज अधिकारी एम जॉन बनाए गए। उसके बाद जमींदार परिवार के लोगों ने आजादी के पहले तक प्रशासक के रूप में अपनी सेवाएं दीं थीं।
आजादी के बाद टाउन एरिया एक्ट के तहत चुनाव कराया गया जिसमें 1953 में पहली बार सिसवां इस्टेट के नवल किशोर सिंह अध्यक्ष बने। अब तक बारह अध्यक्षों ने अपनी सेवाएं दी है। 1872 से 1953 तक जमींदार परिवार के कंचन सिंह, राम प्रसाद सिंह, ठाकुर नवल किशोर सिंह प्रशासक रहे। 1957 से 1961 तक हरिराम कमानी ने अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाली। 1962 से 1972 तक शिव कुमार सिंह, दिवाकर पांडेय, रामचंद्र पूरी, गोकरन प्रसाद ने सेवाएं दी। 1972 में शारदा प्रसाद जायसवाल चुने गए और 1977 तक अध्यक्ष पद पर बने रहे। उसके बाद 11 साल तक प्रशासक के हाथों में नगर पंचायत की बाग डोर रही। 1988 के चुनाव में पुन: शारदा प्रसाद निर्वाचित होकर अध्यक्ष बनें और 1993 तक रहे। कार्यकाल समाप्त होने के बाद चुनाव में देरी हुई और दो साल तक पुन: प्रशासक कार्यकाल रहा। 1995 के चुनाव में उमेश पूरी ने विजय हासिल की। 2000 के चुनाव में शारदा प्रसाद तीसरी बार पुन: अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित हुए। 2002 में शारदा प्रसाद की लंबी बीमारी के कारण निधन हो गया। उसके बाद रिक्त हुए अध्यक्ष पद के लिए मध्यावधि चुनाव कराया गया जिसमें सिसवां के आयकर अधिवक्ता जगदीश प्रसाद जायसवाल निर्वाचित हुए और 2005 तक रहे। उसके बाद प्रभावती देवी निर्वाचित होकर 2011 तक अध्यक्ष रहीं। 2012 में अशोक जायसवाल जीते और 2017 तक नगर पंचायत अध्यक्ष बने रहे। 2018 के चुनाव में रागिनी जायसवाल नगर पंचायत का बागडोर संभालीं।
विज्ञापन

सिसवां विधायक प्रेम सागर पटेल ने बताया कि जनता के किए वादे को पूरा किया। अब सिसवां कस्बे के विकास को गति मिलेगी। साथ ही नगर पालिका में शामिल गांव को नगरीय सुविधा जल्द मिलनी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed