फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Tourists will celebrate New Year at picturesque places in the forest area.

Maharajganj News: वन क्षेत्र के मनोरम स्थलों पर पर्यटक मनाएंगे नए साल का जश्न

Sun, 31 Dec 2023 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 31 Dec 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
Tourists will celebrate New Year at picturesque places in the forest area.
जंगल सफारी के लिए टिकट काउंटर के पास खड़े लोग।
महराजगंज। वन क्षेत्र के मनोरम स्थल पर पर्यटक नए साल का जश्न मनाएंगे। जंगल सफारी का आनंद लेने के साथ ही वन क्षेत्र के मंदिरों में पूजा करने लोग जाते हैं। इसके अलावा कुसमहवा कोठी, दर्जिनिया ताल पर लोग पहुंचते हैं। ये सभी स्थान वन क्षेत्र में हैं। नए साल में जो लोग बाहर नहीं जाते हैं, वे जिले में इन रमणीक स्थलों पर भ्रमण कर नए साल का जश्न मनाते हैं।
विज्ञापन

जिले में पर्यटन स्थलों पर नए साल में लोगों का जमावड़ा होगा। इसे देखते हुए पुलिस ही नहीं वन विभाग भी सतर्क हो गया है। बाइकरों पर पुलिस की विशेष रूप से नजर रहेगी। नशे में कोई हुड़दंग मचाया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की ओर से युवाओं को विशेष रूप से हिदायत दी गई है कि जश्न मनाएं पर नियम कानून का ख्याल रखें। जिले में सभी प्रमुख स्थानों पर पुलिस की पेट्रोलिंग रहेगी। सीमावर्ती क्षेत्र में भी विशेष निगरानी की जाएगी। जिले में देवदह, रामग्राम, दर्जिनिया, गंडक टेलफाल, बोकड़ा देवी मंदिर, कुड़िया देवी मंदिर, चौक क्षेत्र में जंगल सफारी, कुसमहवा कोठी, मधवलिया रेंज, लेहड़ा देवी मंदिर समेत अन्य स्थानों पर लोग नए साल में पहुंचते हैं।
विज्ञापन


पांच हेक्टेयर क्षेत्रफल में फैला है दर्जिनिया ताल

दर्जिनिया ताल करीब पांच हेक्टेयर क्षेत्रफल में फैला हुआ है। मनोरम वादियों के कारण यहां मगरमच्छों के लिए अनुकूल आबोहवा है। प्रत्येक वर्ष इनकी संख्या बढ़ती जा रही है। पिछले वर्ष हुई गणना में इनकी संख्या 350 थी। इस वर्ष इनकी संख्या बढ़कर करीब 450 पहुंच गई है। औसतन हर रोज 150 से 200 पर्यटक ताल पर पहुंचते थे। फरवरी 2023 से अब तक के आंकड़ों को देखा जाए तो औसतन हर रोज 60 से 100 पर्यटक ताल पर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed