फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Tourists took two hours to find RTO office in Nepal's Bhairahwan

Maharajganj News: पर्यटकों को नेपाल के भैरहवां में आरटीओ दफ्तर खोजने में लगे दो घंटे

Wed, 19 Jul 2023 01:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jul 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
Tourists took two hours to find RTO office in Nepal's Bhairahwan

विज्ञापन
बुटवल और लुंबिनी जाने के लिए परमिट लेना कर दिया गया है अनिवार्य, भैरहवा में बनवाना है परमिट
टैक्स में बदलाव के लिए पर्यटन उद्योग ने नेपाल सरकार को लिखा पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी

महराजगंज। भारतीय पर्यटकों के लिए नेपाल के लुंबिनी और बुटवल घूमने जाना मुसीबत का सबब बन गया है। एक तो भारत से नेपाल जाना महंगा हो गया है, दूसरे नेपाल सरकार ने दो व चार पहिया सहित भारतीय पर्यटक बसों के आरटीओ परमिट के लिए शुल्क में तीनगुने की बढ़ोतरी कर दी है। वहीं, लुंबिनी और बुटवल जाने वाले भारतीय पर्यटकों को भैरहवा आरटीओ कार्यालय का भी चक्कर लगाना पड़ रहा है। मंगलवार को नेपाल जाने वाले पर्यटकों को इस कार्यालय को खोजने में ही दो घंटे लग गए।
मंगलवार की शाम लुंबिनी से सोनौली पहुंचे लखनऊ निवासी पर्यटक रमेश गुप्ता ने बताया कि पहले लुंबिनी जाने के लिए आरटीओ परमिट की आवश्यकता नहीं होती थी। सीमा पर पहुंचने पर बताया गया भंसार कराने के बाद भैरहवा में आरटीओ परमिट बनवाना है। परमिट बनवाने के लिए आरटीओ कार्यालय खोजने में दो घंटे लग गए।
विज्ञापन

पर्यटन क्षेत्र के सोटो के अध्यक्ष श्रीचंद गुप्ता ने कहा कि लुंबिनी और बुटवल से आरटीओ परमिट हटाने और शुल्क में संशोधन के लिए नेपाल सरकार को पत्र लिखा गया है। यह चिंता का विषय है, क्योंकि पर्यटक आ नहीं रहे हैं। इससे पर्यटन उद्योग प्रभावित होगा। भारतीय पर्यटकों से नेपाल का पर्यटन उद्योग, होटल, कैसिनो चल रहे हैं। ऐसे में पर्यटन व्यवसाय कमजोर हो जाएगा। सरकार को अपना फैसला वापस लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------

तीन गुना बढ़ गया है परमिट शुल्क


प्रवेश शुल्क में वृद्धि के बाद आरटीओ परमिट शुल्क में तीन गुना की वृद्धि कर दी गई है। एक दिन के लिए नेपाल में प्रवेश करने पर दो पहिया वाहन का प्रवेश परमिट शुल्क पहले शून्य था, अब 200 रुपये हो गया है। चार पहिया वाहन ले जाने पर पहले परमिट के लिए 150 रुपये देने पड़ते थे, अब 500 रुपये लग रहे हैं। बस के लिए पहले 500 रुपये लगते थे, अब 700 रुपये लिए जा रहे हैं।

--------------------------

पार्किंग का ठेका समाप्त, वाहन खड़ा करने को लेकर हुई बहस
सोनौली से सटे भैरहवा भंसार कार्यालय के सामने भैरहवा नगर पालिका की पार्किंग है। इसका ठेका समाप्त होने के बाद सोमवार से भारतीय वाहनों को पार्क करने से रोका जा रहा है। नेपाल जाने वाले भारतीय वाहन सड़क पर गाड़ी खड़ी कर भंसार बनवा रहे हैं। मंगलवार दोपहर गाड़ी सड़क पर लगाने को लेकर हुई बहस के बाद नेपाल ट्रैफिक पुलिस ने पांच से छह भारतीय चार पहिया वाहन का चालान कर दिया। मुंबई निवासी रवि खड़गे ने बताया कि सात साथियों के साथ पशुपतिनाथ मंदिर जा रहे थे। सड़क पर कार खड़ी करने पर नेपाल पुलिस ने 1250 रुपये का चालान काट दिया। गोरखपुर निवासी संदेश पांडेय, कुशीनगर के प्रदीप गोंड का भी बहस के बाद चालान काटा गया। इंस्पेक्टर बेलहिया अनिल कुमार थापा ने बताया कि नो पार्किंग में खड़ी गाड़ियों का चालान किया गया है। बहस जैसी कोई बात नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed