फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Tourists in Nepal will not face any problem in the name of investigation.

Maharajganj News: नेपाल में पर्यटकों को जांच के नाम पर जगह-जगह नहीं होगी परेशानी

Fri, 12 Jul 2024 04:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 12 Jul 2024 04:06 AM IST
विज्ञापन
Tourists in Nepal will not face any problem in the name of investigation.
पर्यटको को पीला रसीद देते रूपनदेही के जिला​​धिकारी गणेश आर्यल। 
भैरहवा। नेपाल जाने वाले पर्यटकों के लिए राहत भरी खबर है। अब उन्हें जगह-जगह चेकिंग के नाम पर परेशान नहीं होना पड़ेगा। जिला प्रशासन कार्यालय के नेतृत्व में, बेलहिया नेपाल-भारत सीमा पार पर एक एकीकृत सेवा शुरू की गई है। जहां नेपाल पुलिस, यातायात, सशस्त्र पुलिस और सीमा शुल्क कर्मियों को सुरक्षा और अन्य सभी प्रकार की जांच के लिए एक ही स्थान पर रखा गया है।
विज्ञापन

माना जा रहा है कि इससे रूपनदेही जिले में प्रवेश करने वाले पर्यटकों की सुरक्षाकर्मियों द्वारा जांच के दौरान होने वाली परेशानी खत्म हो जाएगी। नेपाल में पर्यटन का माहौल तैयार होगा। पहले, पर्यटकों को जांच के नाम पर जगह-जगह परेशानी का सामना करना पड़ता था। बेलहिया सीमा पर एक स्थायी सामूहिक जांच केंद्र खोला गया है। ताकि नेपाल आने वाले पर्यटकों को किसी तरह की परेशानी न हो। प्रशासन ने कहा है कि यह सेवा खासतौर पर वाहनों से भारत सहित अन्य देशों के नेपाल आने वाले पर्यटकों के लिए शुरू की गई है। खोले गए चेक प्वाइंट पर जांच कराने के बाद फिर पूरे जिले में वाहनों की जांच नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

रूपनदेही के जिलाधिकारी गणेश आर्यल ने यह भी कहा कि अगर सुरक्षा अधिकारी को संदेह है तो वे किसी भी समय जांच कर सकते हैं। इंटीग्रेटेड प्वाइंट पर वाहन की पूरी जांच के बाद यह व्यवस्था की गई है कि वाहन चालक को एक पीला कार्ड दिया जाएगा, जिस पर चालक का नाम, पता, वाहन नंबर और गंतव्य लिखा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आर्यल ने बताया कि वाहन रूपनदेही के अंदर सुरक्षा जांच स्थल पर बिना कोई अन्य दस्तावेज दिखाए एक ही कार्ड दिखाकर अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे। इससे पहले, शुरुआत में पर्यटक वाहन सीमा शुल्क, सशस्त्र प्रहरी बल, नेपाल पुलिस और यातायात पुलिस द्वारा जांच के बाद ही गंतव्य तक जाते थे। अब इंटीग्रेटेड सर्विस के जरिए एक ही जगह पर सबकुछ चेक हो जाएगा।

सिद्धार्थनगर नगर पालिका के प्रमुख इश्तियाक अहमद खान ने बताया कि भारत से बेलहिया से वाहन लेकर प्रवेश करने वाले पर्यटकों की जांच के नाम पर पेपर को लेकर अधिकारियों की काफी शिकायतें मिलती हैं। चौकी खुल जाने से पर्यटकों को जांच कराने में काफी सुविधा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed