{"_id":"5de553508ebc3e54893c5d85","slug":"tourists-complained-of-begger-maharajganj-news-gkp3316761123","type":"story","status":"publish","title_hn":"इम्रिग्रेशन आफिस के बाहर भिखारियों का जमावड़ा पर्यटको ने की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इम्रिग्रेशन आफिस के बाहर भिखारियों का जमावड़ा पर्यटको ने की शिकायत
विज्ञापन
भिखारियों से तंग पर्यटकों ने की शिकायत
भारत-नेपाल सीमा पर आव्रजन ऑफिस के बाहर करते हैं पैसे की मांग
संवाद न्यूूज एजेंसी
सोनौली। भारत नेपाल सीमा सोनौली बॉर्डर से भारत से नेपाल आने जाने वाले सैलानियों को बॉर्डर पार करने के लिए आव्रजन कार्यालय की प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है। आव्रजन कार्यालय के सामने खडे़ रहने के दौरान भिखारियों का समूह उन्हें घेर लेता है जिससे पर्यटकों को परेशान होना पड़ता है। इस मामले की शिकायत पर्यटकों ने आव्रजन अधिकारियों से की है। सोमवार को आव्रजन कार्यालय को ओर से पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की गई।
आव्रजन कार्यालय के अनुसार इस समय प्रतिदिन तीन हजार से भी अधिक पर्यटक इस रूट पर हैं। पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते आजकल कार्यालय के बाहर सड़क पर 25 से 30 की संख्या में भिखारी दिन-रात दिखाई देते हैं। इनमें ज्यादातर महिलाएं हैं। यह लोग बच्चों का सहारा लेकर पर्यटकों से पैसे की मांग करते हैं। कभी कभी तो उनका रास्ता रोक कर खड़े हो जाते हैं, पैसा नहीं देने पर उनके कपड़े खींचने लगते हैं। उनका समान भी चोरी होने की खबरें मिलती हैं। अधिकारियों ने बताया कि विदेशी पर्यटक इस स्थिति को कैमरे में कैद करके भी ले जाते हैं जिससे देश की छवि पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है। कोतवाल विजय राज सिह ने बताया कि आव्रजन अधिकारियों द्वारा शिकायती पत्र मिला है। इस दिशा में प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।