फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Tourist places will be developed, project worth Rs 686 lakh approved.

Maharajganj News: विकसित होंगे पर्यटन स्थल, 686 लाख की परियोजना स्वीकृत

Tue, 05 May 2026 01:40 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Tourist places will be developed, project worth Rs 686 lakh approved.
जनपद के धार्मिक स्थल विकास का पर्यटन से खींचा गया खाका
विज्ञापन

विकसित होंगी मूलभूत सुविधाएं, बढ़ेगी कनेक्टिविटी
महराजगंज। जनपद में धार्मिक स्थलों को विकसित करने के लिए पर्यटन विभाग ने 686 लाख रुपये का बजट जारी किया है। प्रशासन के प्रस्ताव को स्वीकृति यह बजट जारी किया गया है। कार्यदायी संस्था के रूप में सीएनडीएस का चयन किया गया है।
विभाग की स्वीकृत 9 परियोजनाओं की फेहरिस्त में सिसवा ब्लाॅक का मनिपरगढ़ मंदिर शामिल है। 99 लाख रुपये, पनियरा के परतावल स्थित राम जानकी मंदिर के लिए 54 लाख रुपये, नौतनवां सोनौली स्थित देवस्थान चांचाई माता मंदिर के लिए एक करोड़ जारी किया गया है। सदर में बेलहिया प्राचीन पीठ श्रीराम जानकी मंदिर के पर्यटन विकास के लिए 87 लाख, फरेन्दा के दुर्गा मंदिर पर्यटन विकास के लिए 70 लाख स्वीकृत है। इसी क्रम में पनियरा पंचमुखी हनुमान मंदिर के लिए 26 लाख, जगन्नाथ भगवान मंदिर धाम व बड़हरा महंत के लिए 58 लाख, सिसवा ग्राम सभा रूद्रापुर में बनदेवी स्थान के पर्यटन विकास के लिए 60 लाख, फरेन्दा ग्राम सिमरहवा स्थित प्राचीन शिव मंदिर में बहुउद्देशी अवस्थापना सुविधाओं के विकास के लिए 172 लाख की मंजूरी दी गई है।
विज्ञापन

कार्यदायी संस्था सीएनडीएस ने सोनौली के चंचाई देवी मंदिर के कायाकल्प का कार्य शुरू कर दिया है। इसका भूमि पूजन विधायक ऋषि त्रिपाठी ने किया था। सहायक पर्यटन अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी ने बताया कि समय पर गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरे हों इसकी निगरानी की जाएगी। इन परियोजनाओं का मुख्य उद्देश्य सांस्कृतिक धरोहर को अक्षुण्ण रखते हुए युवा पीढ़ी को समर्पित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed