फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Tourism will get convenience, 10 acres of land marked in Devdah Banarsiha Kala

Maharajganj News: पर्यटन को मिलेगी सहूलियत, देवदह बनरसिहा कला में 10 एकड़ भूमि चिह्नित

Fri, 02 Aug 2024 09:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 02 Aug 2024 09:19 PM IST
विज्ञापन
Tourism will get convenience, 10 acres of land marked in Devdah Banarsiha Kala
लक्ष्मीपुर। पर्यटन विभाग लखनऊ के डिप्टी डायरेक्टर डॉ कल्याण सिंह शुक्रवार को लक्ष्मीपुर क्षेत्र के देवदह बनरसिहा कला पहुंच कर जायजा लिया। पर्यटकों को सुविधाएं देने के लिए देवदह में 10 एकड़ भूमि को अधिग्रहण करने के लिए चिह्नित किया गया। अब बौद्ध भिक्षुओं और पर्यटकों को सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, देवदह स्तूप का निरीक्षण करने पर्यटन विभाग लखनऊ के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. कल्याण सिंह अधिकारियों के साथ पहुंचे। वहां बन रहे विपश्यना हाल, इंटरलाकिंग सड़क और स्तूप का निरीक्षण किया। नौतनवा की राजस्व टीम, चकबंदी टीम के अधिकारियों व कर्मचारियों से वार्ता की। उसके बाद निर्माणाधीन विपश्यना हाल के बगल में 10 एकड़ भूमि अधिग्रहण के लिए चिन्हित कराया गया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि बौद्ध स्थल देवदह को विदेशी पर्यटकों और धर्मावलंबियों के लिए विकसित किया जा रहा है। यहां पर अन्य जो भी सुविधा संभव हो सकती है, उसे कराया जाएगा। भूमि को किसानों से नियमानुसार खरीदी जाएगी। जिस पर गौतम बुद्ध से संबंधित स्मारक बनाने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर पर्यटन क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी रविंद्र कुमार, एसडीएम नौतनवा नंद प्रकाश मौर्य, देवदह रामग्राम बौद्ध विकास समिति के अध्यक्ष जितेंद्र राव, महेंद्र जायसवाल, लक्ष्मीचन्द्र पटेल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed