फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Topres awarded from CM Yogi

सीएम से सम्मान पाकर खुशी से गदगद हुए जिले के टापर

Fri, 04 Nov 2022 12:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Nov 2022 12:05 AM IST
विज्ञापन
Topres awarded from CM Yogi
सीएम से सम्मान पाकर गदगद हुए जिले के टॉपर
विज्ञापन

महराजगंज। लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को जिले के हाईस्कूल एवं इंटर के टॉपरों को सम्मानित किया। उमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में जिले से मेधावी शामिल होने गए थे। वहां सम्मान पाकर गदगद हुए मेधावियों ने बताया कि ऐसा कार्यक्रम आयोजित कर अमर उजाला ने विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाया है।
12वीं के टॉपर मो. मेराज अहमद, राम प्यारे इंटर कॉलेज, बीजापार, सिसवां के छात्र रहे। वह वर्तमान में कोटा में तैयारी करते हैं। लखनऊ में मुख्यमंत्री से सम्मानित होने की सूचना मिलने पर प्रधानाचार्य इं. नीरज तिवारी व प्रबंधक पंकज तिवारी के साथ पहुंचे। बृहस्पतिवार को सम्मान मिलने के बाद दूरभाष पर जनपद के टॉपर मोहम्मद मेराज ने कहा कि अमर उजाला की ओर से मेधावी विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाने के लिए ऐसे कार्यक्रम आयोजित करना सराहनीय है। इससे आत्मबल बढ़ा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सम्मान पाने के साथ ही आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली। सुखद अनुभूति का बयां करने के लिए शब्द नहीं है।
विज्ञापन

इंटर में ही टॉपर आशुतोष मिश्रा, महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज, महराजगंज के छात्र रहे। यह अपने बडे भाई प्रदीप मिश्रा के साथ लखनऊ पहुंचे। आशुतोष ने बताया कि विद्यार्थियों को आगे बढ़ाने में अमर उजाला का प्रयास सराहनीय है। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद बहुत कुछ सीखने को मिला है। जीवन में सफल होने के लिए सतत परिश्रम ही मूल मंत्र है। सम्मान समारोह में बड़े भाई प्रदीप भी सम्मानित होने के पल को देखकर भावविभोर हो गए। उन्होंने कहा कि छोटे भाई की मेहनत की वजह से यह गौरव का पल देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

10वीं की टॉपर सोनू गौंड, परतावल पंचायत इंटर कॉलेज के छात्र हैं। वह लक्ष्मीपुर जरलहिया में मामा प्रमोद गौंड के घर रहकर पढ़ाई करते हैं। मामा के साथ लखनऊ गए थे। वहां सम्मानित होने के बाद सोनू ने बताया कि भविष्य में आईएएस बनकर देश की सेवा करूंगा। लखनऊ आकर सीएम से सम्मानित होने के लिए मिला। बहुत अच्छा लगा। प्रदेश के अन्य स्थानों से आए टॉपरों से बातचीत करने का मौका मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed