{"_id":"604523f88ebc3e59086949f0","slug":"toper-girl-maharajganj-news-gkp3874948145","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले की भव्या ने एमएड टॉप किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले की भव्या ने एमएड टॉप किया
विज्ञापन
जिले की भव्या ने एमएड टॉप किया
पांच मार्च को प्रो. राजेंद्र सिंह विश्वविद्यालय, प्रयागराज के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल ने किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। भव्या पांडेय ने प्रयागराज में महराजगंज जिले का परचम लहराया है। पांच मार्च को प्रोफेसर राजेंद्र सिंह(रज्जू भैया) विश्वविद्यालय, प्रयागराज में आयोजित दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने एमएड में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने पर भव्या पांडेय को मेडल व उपाधि देकर सम्मानित किया।
नगर पालिका परिषद महराजगंज के पड़री वार्ड के रहने वाले व सेवानिवृत्त क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी श्यामसुंदर पांडेय की तीन बेटियों में से सबसे छोटी भव्या शुरू से मेधावी रही हैं। जीएसवीएस इंटर कालेज से 2008 में हाईस्कूल, 2010 में इंटर पास किया। पंडित रामकोमल द्विवेदी डिग्री कॉलेज कटका पुरवां से वर्ष 2013 में स्नातक प्रथम श्रेणी और जीपीएस पीजी कालेज खलीलाबाद से 2015 से परास्नातक और सोनपति देवी महिला महाविद्यालय से बीएड प्रथम श्रेणी में 2018 से पास किया। 2020 में 80.25 प्रतिशत के साथ एमएड को टॉप कर यह उपलब्धि हासिल की। उनकी इस उपलब्धि पर पिता श्यामसुंदर पांडेय, भाई संपूर्णानंद पांडेय व हरिओम पांडेय, रेखा पांडेय तथा बहन पूर्णिमा पांडेय व सत्या पांडेय, नरायन पांडेय आदि ने प्रसन्नता जताई है।