फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   top in voting

मतदान में सबसे आगे

Thu, 30 Nov 2017 12:55 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Thu, 30 Nov 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
top in voting
मतदान में सबसे आगे - फोटो : अमर उजाला

महराजगंज। जिले के सात निकायों में बुधवार को मतदान के दिन वोट झूम कर बरसे। यहां सभी सात निकायों में औसतन 72.83 प्रतिशत मतदान हुआ। यह कुशीनगर और सिद्धार्थनगर से अधिक है। सर्वाधिक 80.04 प्रतिशत मतदान नगर पंचायत घुघली और सबसे कम 68.20 प्रतिशत वोट नगर पालिका परिषद नौतनवां में पड़े। कई बूथों पर शाम साढ़े छह बजे के बाद तक मतदान होता रहा।

विज्ञापन

जिले के सभी सात निकायों से अध्यक्ष व सदस्य पद के लिए भाग्य आजमा रहे कुल 698 प्रत्याशियों के भाग्य बुधवार को मतपेटियों में बंद हो गए। सात निकायों में अध्यक्ष के 58 और सदस्य के कुल 640 दावेदार मैदान में हैं। किसके सिर पर जीत का सेहरा बंधेगा, इसका फैसला एक दिसंबर को मतगणना के दिन होगा। नगर पालिका परिषद महराजगंज में अध्यक्ष पद पर दस प्रत्याशी मैदान में हैं। इस नगर पालिका के 25 वार्डों से सदस्य के लिए कुल 140 प्रत्याशी मैदान में हैं। नगरपालिका परिषद नौतनवां में अध्यक्ष के पांच और 25 वार्डों से सदस्य पद के लिए कुल 111 उम्मीदवार जोर आजमाइश कर रहे हैं।

विज्ञापन

सिसवा नगर पंचायत से अध्यक्ष के आठ और 14 वार्डों से सदस्य पद के लिए कुल 52 प्रत्याशी मैदान में हैं। इसी क्रम में नगर पंचायत घुघली के अध्यक्ष पद पर नौ और 11 वार्डों से सदस्य के लिए 63 लोग ताल ठोक रहे हैं। नगर पंचायत आनंद नगर में अध्यक्ष पद के लिए पांच दावेदार हैं, वही 11 वार्डों से सदस्य के लिए 100 प्रत्याशी मैदान हैं। नगर पंचायत निचलौल से अध्यक्ष पद पर आठ और यहां के 13 वार्डों से सदस्य पद के लिए 74 लोग मैदान में हैं। नवसृजित नगर पंचायत सोनौली में 14 वार्ड हैं। यहां अध्यक्ष पद के लिए सर्वाधिक 13 प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे हैं जबकि सदस्य के लिए 89 प्रत्याशी जोर आजमाइश कर रहे हैं। प्रभारी डीएम ने बताया कि छिटपुट घटनाओं को छोड़ मतदान शांतिपूर्वक सपन्न हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed