{"_id":"5a6f73744f1c1b83268b73ec","slug":"tools-given-to-267-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"267 दिव्यांगों को उपकरण दिए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
267 दिव्यांगों को उपकरण दिए गए
महराजगंज (ब्यूरो)
Updated Tue, 30 Jan 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
267 दिव्यांगों को उपकरण दिए गए
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। सर्व शिक्षा अभियान के तहत सोमवार को सदर बीआरसी परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 267 दिव्यांग बच्चों को नि:शुल्क सुनने की मशीन, व्हील चेयर, ट्राइ साइकिल समेत अन्य उपकरण वितरित किए गए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने कहा कि उपकरण के माध्यम से दिव्यांग बच्चों को स्कूल आने - जाने में परेशानी नहीं होगी। सरकार की मंशा है कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सभी योजनाओं का लाभ पहुंचे। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार की तरफ से विशेष आवश्यकता वाले दिव्यांग बच्चों को उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं। कार्यक्रम में 6 से 14 वर्ष तक के दिव्यांग बच्चों को नि:शुल्क उपकरण दिए गए। अध्यक्षता करते हुए बीएसए जगदीश शुक्ला ने कहा कि यह पुनीत कार्य है। इससे बच्चों को पढ़ाई करने में आसानी होगी और बच्चे समय से विद्यालय आएंगे। कार्यक्रम में सहयोग करने वाले शिक्षकों की सराहना की। कानपुर के मनोज कुमार और संदीप कुमार ने बच्चों और परिजनों को उपकरण के प्रयोग के तरीके बताए। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी सदर राजेश कुमार, हेमंत कुमार, बीआरसी सह समन्वयक रेयाज खां, अमरनाथ तिवारी, सुरेंद्र उपाध्याय, सुधाकर राय, बैजनाथ सिंह, नर्वदा चंद्र, राकेश कुमार, गिरिजेश कुमार शर्मा, कृष्ण तिवारी, आशुतोष पांडेय, रामाकांत, सत्यवान, हेमंत श्रीवास्तव, दिवाकर, रामकुमार शुक्ला, दिनेश प्रसाद, अनीता सिंह, अरुण सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।