{"_id":"651b16481ebe153194034b54","slug":"took-quota-by-using-fake-marksheet-case-registered-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-6942-2023-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: फर्जी अंकपत्र लगाकर ले लिया कोटा, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: फर्जी अंकपत्र लगाकर ले लिया कोटा, केस दर्ज
विज्ञापन
-अंकपत्र की जांच की गई तो उसमें अंकित जन्मतिथि गलत मिली
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। चौक थाने की पुलिस ने कुईयां उर्फ महेशपुर निवासी एक व्यक्ति पर फर्जी अंकपत्र लगाकर कोटे का चुनाव लड़ने के आरोप में केस दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई पूर्ति निरीक्षक यतींद्र कुमार की तहरीर पर की। पूर्ति निरीक्षक ने बताया कि मिठौरा ब्लाॅक के ग्राम पंचायत कुईयां उर्फ महेशपुर निवासी अभिषेक द्विवेदी ने फर्जी अंकपत्र लगाकर कोटेदार का चुनाव लड़ा और कोटा भी प्राप्त कर लिया। जब उसके अंकपत्र की जांच की गई तो उसमें अंकित जन्मतिथि गलत मिली।
जानकारी के अनुसार मिठौरा ब्लाॅक के ग्राम पंचायत कुईयां उर्फ महेशपुर में रिक्त चल रही कोटे की दुकान का ग्राम सभा में खुली बैठक कर चयन किया गया। उसी दौरान ग्राम सभा के ही अभिषेक द्विवेदी पुत्र मधुसूदन द्विवेदी ने फर्जी अंकपत्र लगाकर चुनाव लड़ा व जीत हासिल की। शिकायत पर पूर्ति निरीक्षक यतींद्र कुमार ने अंकपत्र की जांच की तो उसमें अंकित जन्मतिथि गलत पाई गई। पूर्ति निरीक्षक ने चौक थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार पाठक ने बताया कि पूर्ति निरीक्षक की तहरीर पर अभिषेक द्विवेदी के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।