{"_id":"695040c569a12d538f066176","slug":"took-a-pledge-to-follow-the-path-shown-by-khwaja-gareeb-nawaz-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-167742-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: ख्वाजा गरीब नवाज के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: ख्वाजा गरीब नवाज के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया
विज्ञापन
मिठौरा। ख्वाजा गरीब नवाज के उर्स पाक के अवसर पर विकास खंड मिठौरा के भागाटार, बरोहिया, मोहनापुर, नरायनपुर आदि ग्राम सभाओं में कुरान खानी हुई। इस दौरान लोगों ने मिलाद की महफिल सजाकर ख्वजा गरीब नवाज के बताए हुए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।
शुक्रवार की रात में जश्न-ईद-मिलादुन्नबी का आयोजन किया गया। हाफिज अब्दुल रज्जाक ने ख़्वाजा गरीब नवाज के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती इस्लाम धर्म के एक ऐसे महान सूफी संत रहे हैं। इन्होंने इस्लाम के सूखते दरख्त (पेड़) को फिर से हरा-भरा किया। सभी धर्मों के लोग उनके उर्स पाक के अवसर पर चादर चढ़ाते हैं। हाजी मौलाना मोहम्मद हुसैन निजामी ने महफिल में मौजूद लोगों से कहा कि ख्वाजा गरीब नवाज ने इस्लाम धर्म में बताए हुए रास्ते पर चलने का संदेश दिया था। हाफिज नईमुद्दीन ने कहा कि ख्वाजा गरीब नवाज ने कहा था कि जो हजरत मोहम्मद के बताए हुए रास्ते पर चलेगा उसकी जिंदगी में कभी भी कोई परेशानी नही आएगी।
मौलाना मोइनुद्दीन कादरी ने नात शरीफ (धार्मिक गीत) बंट रहा है हिन्द में ख्वाजा का सदका आज तक... पढ़कर वाहवाही लूटी। इस अवसर पर सदर अली रज़ा, शहाबुद्दीन अंसारी, दब्बीर हसन, शाकिर अली, निजामुद्दीन खान, अख्तर हुसैन, आशिक अली, निजामुद्दीन अंसारी आदि समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।