फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   told about mission shakti

मिशन शक्ति के उद्देश्यों के बारे में दी जानकारी

Tue, 20 Oct 2020 11:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
told about mission shakti
मिशन शक्ति के उद्देश्यों के बारे में दी जानकारी
विज्ञापन

तमाम स्थानों पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले में मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत तमाम स्थानों पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। महिलाओं को सुरक्षा संबंधी जानकारी विस्तार से दी गई। नौतनवां कस्बे में सीओ अजय सिंह चौहान के नेतृत्व में जागरूकता रैली निकली। वहीं, फरेंदा कस्बे में भी रैली निकालकर महिलाओं को जागरूक किया गया। मिठौरा एवं सदर बीआरसी में गोष्ठी का आयोजन हुआ। खंड शिक्षा अधिकारी सदर ओपी तिवारी ने महिला सुरक्षा को लेकर जरूरी जानकारी दी।
परतावल प्रतिनिधि के अनुसार ग्राम सभा कुसुम्हा में चौकी प्रभारी जयशंकर मिश्रा ने महिलाओं को जागरूक किया। उन्होंने मिशन शक्ति के उद्देश्यों के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि महिलाएं अब पुरुष की बराबरी में हैं। हर क्षेत्र में वे अपनी अहम भूमिका निभा रही हैं। उनकी सुरक्षा के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। इस दौरान ग्राम प्रधान द्रोपदी देवी, ग्राम विकास अधिकारी सुनील गौड़, अंबालिका पांडेय, सरस्वती मौर्य, उधम सिंह, सुनील कुमार, राहुल यादव आदि रहे।
विज्ञापन

नौतनवां प्रतिनिधि के अनुसार पूर्वांचल ग्रामीण सेवा समिति शाखा नौतनवा द्वारा मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत क्राइस्ट द किंग हाईस्कूल छपवा में कार्यशाला का आयोजन किया गया। क्राइस्ट द किंग हाई स्कूल छपवा एवं होली क्रॉस स्कूल नौतनवां के छात्राओं को जागरूक किया। बाल अधिकार, बाल श्रम, बाल विवाह, लैंगिक हिंसा आदि पर जानकारी दी गई। इस मौके पर श्रवण कुमार, कृष्ण कुमार, पुष्पा एवं क्राइस्ट द किंग हाई स्कूल के प्रधानाचार्य फादर अलेक्स, होली क्रॉस स्कूल के प्रधानाचार्य सिस्टर जोसफी डिसिल्वा आदि मौजूद रहे। वहीं, प्राथमिक विद्यालय कैथवलिया उर्फ बरगदही में कार्यशाला का आयोजन हुआ। जिसमें महिलाओं को उनके अधिकार के प्रति जागरूक किया गया। मुख्य अतिथि सोनौली कोतवाल आशुतोष सिंह ने कहा कि पुरुषों की तरह महिलाओं को भी समाज में बराबरी का अधिकार मिल रहा है। ग्राम प्रधान राम रक्षा पांडेय ने कहा कि देश के विकास में महिलाओं की भूमिका अहम है। इस मौके पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाचार्या दुलारमती चौधरी, रविंद्र त्रिपाठी, एसआई प्रशांत पाठक, अरविंद यादव, मनिष यादव, उपेंद्र कुमार, अखिलेश कुमार, रेनू पांडेय, अनिता त्रिपाठी, कुसुम देवी आदि मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो
थाने पर महिला हेल्प डेस्क बना
फरेंदा। प्रदेश सरकार मिशन शक्ति अभियान के शुरुआत के बाद महिलाओं की सुरक्षा सहित अन्य समस्याओं के निस्तारण के लिए थाने पर महिला हेल्प डेस्क बना है। महिला कांस्टेबल थाने पर पहुुुंचने वाली महिलाओं की समस्याओं के निस्तारण में जुटी हैं। सीओ अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि महिला सुरक्षा को लेकर सरकार बेेहद गंभीर है। थानों पर महिला हेल्प डेस्क से महिलाओं को काफी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed