फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   toilet work incomplete

शौचालय का काम अधूरा, देखरेख के लिए मिली रकम

Mon, 09 Aug 2021 11:52 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
toilet work incomplete
रामपुर चकिया गांव में अधुरा पड़ा शौचालय। - फोटो : MAHARAJGANJ
शौचालय का काम अधूरा, देखरेख के लिए मिली रकम
विज्ञापन

परतावल (महराजगंज)। क्षेत्र के ग्राम पंचायतों में पंचायती राज विभाग की ओर से सामुदायिक शौचालयों का निर्माण कराया गया है। उनकी देखरेख के लिए ग्राम पंचायतों में बने स्वयं सहायता समूह को जिम्मेदारी मिली है। ग्राम पंचायत रामपुर चकिया में शौचालय का निर्माण पूरा नहीं हुआ और उसकी सफाई व देखरेख के नाम पर 27000 रुपये स्वयं सहायता समूह को दे दिया गया।
परतावल विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर चकिया में वित्तीय वर्ष 2020-21 में सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया गया। शौचालय को बाहर से दिखाने के लिए ठीक कर दिया गया है, लेकिन अंदर काम बाकी है। शौचालय में न तो मोटर है और न दरवाजा। यहां तक अंदर रंगाई-पुताई भी नहीं हुआ है। शौचालय में ताला बंद रहता है। इसके बावजूद देखरेख के लिए कमला स्वयं सहायता समूह के खाते में तीन माह का मानदेय 27000 रुपये भेज दिया गया है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान अंगीरा देवी ने बताया कि सामुदायिक शौचालय अभी अधूरा है। अंदर न तो पानी की व्यवस्था है और न ही दरवाजा लगा है। अंदर रंगाई-पुताई भी नहीं हुई है। निर्माण पूरा कराने के लिए सचिव से बात की गई है। सीडीओ गौरव सिंह सोगरवाल ने बताया कि निर्माणाधीन शौचालयों की सूची तैयार कर जिम्मेदारों को एक सप्ताह के भीतर कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए हैं। निर्माण पूरा होने के बाद देखरेख की जिम्मेदारी समूह की महिलाओं को दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed