फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Toilet installments reached the accounts of 3,286 beneficiaries

Maharajganj News: 3,286 लाभार्थियों के खातों में पहुंची शौचालय की किस्त

Thu, 18 Dec 2025 01:53 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Dec 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Toilet installments reached the accounts of 3,286 beneficiaries
महराजगंज। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत जिले में व्यक्तिगत शौचालय निर्माण को लेकर प्रशासन की ओर से महत्वपूर्ण पहल की गई है। जिले के कुल 3,286 लाभार्थियों के बैंक खातों में शौचालय निर्माण के लिए दूसरी किस्त की धनराशि जारी कर दी गई है। दूसरी किस्त मिलने से उन परिवारों को बड़ी राहत मिली है, जिनका शौचालय निर्माण अधूरा पड़ा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, स्वच्छ भारत मिशन का मुख्य उद्देश्य खुले में शौच से मुक्ति दिलाना और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता की मजबूत व्यवस्था स्थापित करना है। इसी क्रम में पात्र लाभार्थियों को व्यक्तिगत शौचालय निर्माण के लिए निर्धारित मानकों के अनुसार सहायता राशि दी जा रही है। पहली किस्त मिलने के बाद लाभार्थियों द्वारा निर्माण कार्य शुरू कराया गया था। अब दूसरी किस्त जारी होने से शेष कार्य पूरा किया जा सकेगा।
विज्ञापन

ग्रामीण इलाकों में अभी भी कई ऐसे परिवार हैं, जिन्होंने शौचालय की नींव और ढांचा तो खड़ा कर लिया था लेकिन संसाधनों की कमी के चलते छत, दरवाजा, टंकी या अन्य आवश्यक कार्य पूरे नहीं हो पाए थे। दूसरी किस्त मिलने से अब निर्माण सामग्री की खरीद, मजदूरी का भुगतान और शौचालय को उपयोग योग्य बनाने का काम तेजी से किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed