Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Today the fate of the candidates will be captured in EVM

Maharajganj News: आज ईवीएम में कैद होगा प्रत्याशियों का भाग्य

Sat, 01 Jun 2024 03:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 01 Jun 2024 03:48 AM IST
विज्ञापन
Today the fate of the candidates will be captured in EVM
महराजगंज। लोकसभा चुनाव की सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। आज 20 लाख मतदाता आठ प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। लोकतंत्र के महापर्व में इस बार शहर के युवाओं में उत्साह देखते ही बन रहा है। युवा पहली बार मतदान करके लोकतंत्र के महापर्व में अपना योगदान देंगे।
विज्ञापन

चुनाव कराने के लिए 9168 कर्मी बूथों पर डटे हैं। सभी बूथों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं। त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के घेरे में बूथ रहेंगे। इसके अलावा पिंक बूथों पर महिलाएं तैनात रहेंगी। 15,347 दिव्यांग वोटरों के सहयोग के लिए एनसीसी कैडेट, स्काउट गाइड तैनात रहेंगे। सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोन मजिस्ट्रेट, सुपर जोनल मजिस्ट्रेट समेत अन्य अधिकारी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन

जनपद में 12 हजार पुलिस कर्मी सुरक्षा में लगे हैं। 17 कंपनी सीपीएमएफ, चार कंपनी पीएसी, 553 इंस्पेक्टर और दरोगा, 3335 पीआरडी और अन्य पुलिस कर्मी चुनाव ड्यूटी में लगे हैं। दूसरे जनपद से दूसरे जनपद से एक एएसपी और चार सीओ आए हैं। 2084 बूथों पर पोलिंग पार्टियां पहुंच चुकी हैं। सबसे पहले सुबह सात बजे ही सोहगीबरवा की पोलिंग पार्टी रवाना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
महराजगंज संसदीय क्षेत्र : आंकड़ों पर नजर
कुल मतदाता- 20,04050
पुरुष-10,55,607
महिला-9,48,367
थर्ड जेंडर-90
मतदान केंद्र : 1134
मतदान स्थल: 2084
------------
विधानसभा क्षेत्र ---युवक ---युवतियां (18 से 20 तक)

सदर------- 2882-- 1809

फरेंदा------- 2021-- 1177

नौतनवा------ 2452-- 1726

सिसवा -------2475-- 1853

पनियरा------- 2451--1823
----------------------

जिले में विधानसभावार मतदाता एक नजर में
फरेंदा--360318
नौतनवा-379444
सिसवा--398463
महराजगंज-425144
पनियरा--432777
-------------
संवेदनशील और अतिसंवेदनशील 334 बूथों पर तीसरी नजर
महराजगंज।
चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन की पूरी तैयारी हो गई है। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील 334 बूथों पर कैमरों की निगरानी रहेगी। 88 बूथ बाॅर्डर से सटे हैं। मतदान प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। साथ ही बूथों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम हैं। क्षेत्र के हर बूथ पर पैरा मिलिट्री फोर्स की तैनाती की गई है। चिह्नित अति संवेदनशील मतदान केंद्र व बूथों पर वेबकाॅस्टिंग और वीडियोग्राफी से निगरानी का प्रबंध किया गया है। पुलिस के साथ अर्धसैनिक बल लगाया गया है। संवाद
--------------------
वोटर कार्ड के ये हैं विकल्प

आधार कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, राज्य या केंद्र सरकार, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, स्थानीय निकायों या पब्लिक लिमिटेड कंपनी की ओर से कर्मचारियों को जारी किए जाने वाले फोटोयुक्त पहचान पत्र, बैंक, पोस्ट ऑफिस के फोटोयुक्त पासबुक, फोटोयुक्त पेंशन अभिलेख, भूतपूर्व सैनिक के पेंशन भुगतान आदेश, वृद्धावस्था पेंशन का पहचान पत्र, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पहचानपत्र, फोटो युक्त शस्त्र लाइसेंस, फोटोयुक्त दिव्यांगता प्रमाणपत्र, श्रम मंत्रालय की ओर से जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, राष्ट्रीय जनरल ऑफ इंडिया की ओर से जारी स्मार्ट कार्ड, सांसद, विधायक, विधान परिषद सदस्यों को जारी पहचानपत्र, फोटोयुक्त राशन कार्ड।
----------------------
जानिए अपने प्रत्याशी को एक नजर में
भाजपा-पंकज चौधरी :
सांसद पंकज चौधरी का राजनीतिक सफर गोरखपुर नगर निगम से शुरू हुआ तो फिर आगे बढ़ता चला गया। वह 1990 में भाजपा कार्य समिति के सदस्य बने। वर्ष 1991 में रामलहर में महराजगंज से चुनाव जीतकर पहली बार सांसद बने। इसके बाद पीछे मुड़कर कभी नहीं देखे। हालांकि दो बार इनको हार का झटका भी लगा। लेकिन सरल स्वभाव, मृदुभाषी होने के कारण एक जनप्रिय नेता बनकर उभरे, इनकी कर्मठता की बदौलत इनको केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह मिली है। महराजगंज जिले से छह बार चुनाव जीतकर लोकसभा की दहलीज पर पहुंचने वाले सांसद पंकज चौधरी हैं।
-------------------
कांग्रेस-वीरेंद्र चौधरी :
फरेंदा विधानसभा के सिंहपुर गांव के रहने वाले वीरेंद्र चौधरी पर कांग्रेस पार्टी ने इस बार दांव लगाया है। वह वर्तमान समय में फरेंदा विधानसभा से कांग्रेस पार्टी के विधायक हैं। 47 वर्षीय फरेंदा विधायक वीरेंद्र चौधरी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2022 में कांग्रेस से उम्मीदवार बनकर जीत हासिल किए। वीरेंद्र चौधरी ने फरेंदा विधानसभा सीट पर कांग्रेस को जीत दिलाने में निर्णायक भूमिका निभाई। वीरेंद्र चौधरी पांचवीं बार फरेंदा विधानसभा से चुनावी मैदान में जीत हासिल किए। विधानसभा का चुनाव वीरेंद्र चौधरी तीन बार बसपा और दो बार कांग्रेस से लड़े हैं। लोकसभा पहली बार लड़ रहे हैं।
------------------
बसपा-मौसमे आलम : 24 अप्रैल 1984 को जन्मे मौसमे आलम ग्राम पंचायत दुबौली छोटकी पकड़ी के रहने वाले हैं। इनकी प्राथमिक शिक्षा पकड़ी में हुई है। जीएसबीएस इंटर काॅलेज महराजगंज से इंटर किए हैं। वर्ष 1999 में पहली बार घर से मुंबई गए और वहां गारमेंट की फैक्ट्री लगाया। करीब 20 वर्ष वहां रहने के बाद आसाम चले गए। जहां उन्होंने कंस्ट्रक्शन, चायपत्ती व होटल का कारोबार शुरू किया। महराजगंज के रूधौली व जंगल बाकी टुकड़ा नंबर 14 में दो भट्ठा लगाया। मौसमे आलम पहली बार 2022 में विधानसभा पनियरा से निर्दल प्रत्याशी के रूप में पर्चा भरे थे, लेकिन निरस्त हो गया था। पहली बार लोकसभा लड़ रहे हैं।
--------------------
ये हैं निर्दल प्रत्याशी : अभय समाज पार्टी के बृजेश, सरदार पटेल सिद्धांत पार्टी के विनोद कुमार पटेल, निर्दल प्रत्याशी छेदी मजदूर, सूर्यबली और सुनील चुनाव मैदान में हैं।
-----------
पोलिंग पार्टियां बूथों पर पहुंच चुकी हैं। बीएलओ सभी बूथों पर तैनात रहेंगे। टोल फ्री नंबर से समस्या का समाधान किया जा सकता है। मतदाता पर्ची घर-घर वितरित कराई जा चुकी है। सभी लोगों से अपील है कि मतदान जरूर करें। गर्मी से बचाव के लिए बूथों पर बेहतर इंतजाम किए गए हैं।

-अनुनय कुमार झा, जिलाधिकारी
--------------
सुरक्षा को देखते हुए बेहतर इंतजाम हुए हैं। कहीं भी समस्या होने पर सीधे कंट्रोल रूम को अवगत कराएं। मताधिकार का प्रयोग कर जिले का मत प्रतिशत बढ़ाने में सहयोग करें। प्रत्येक हलचल पर नजर रखी जा रही है।
-सोमेंद्र मीणा, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed