फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Today re-open the Pashupati nath temple in Nepal

पशुपतिनाथ मंदिर आज से श्रद्धालुओं के लिए खुलेगा

Thu, 09 Sep 2021 10:32 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 10:32 PM IST
विज्ञापन
Today re-open the Pashupati nath temple in  Nepal
आज से श्रद्धालुओं के लिए खुलेगा पशुपति नाथ मंदिर
विज्ञापन

सोनौली (महराजगंज)। नेपाल में श्रद्धालुओं के लिए पशुपति नाथ मंदिर शुक्रवार से फिर से खोल दिया जाएगा। पशुपति क्षेत्र विकास कोष के कार्यकारी निदेशक डॉ. घनश्याम खातीवाड़ा ने बृहस्पतिवार को प्रेस वार्ता कर बताया कि कोरोना का खतरा कम होने के बाद शुक्रवार सुबह साढ़े पांच बजे से मंदिर फिर से खोल दिया जाएगा।
पशुपति नाथ मंदिर दोपहर 1 बजे तक ही खुलेगा। क्योंकि खतरा कम होने पर भी कोरोना पूरी तरह से नहीं समाप्त हुआ है। जो भक्त पशुपति नाथ मंदिर के दर्शन करना चाहते हैं, उन्हें मास्क पहन कर आना है। मंदिर में एक बार में 25 श्रद्धालुओं को ही प्रवेश की अनुमति होगी। मंदिर में प्रवेश के लिए श्रद्धालुओं को शारीरिक दूरी पर लाइन लगानी है। एक दरवाजे से मंदिर में प्रवेश और दूसरे दरवाजे से बाहर निकलने की व्यवस्था है।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने कहा अब होगा दर्शन
नेपाल के प्रसिद्ध पशुपति नाथ मंदिर में अब भारतीय श्रद्धालुओं के लिए दर्शन आसान होगा। भारतीय श्रद्धालु सुभाष जायसवाल, नीरज कुमार, वेद प्रकाश, हरिश्चंद्र, विवेक गुप्ता, संजय तिवारी निवासी सोनौली ने पशुपति नाथ मंदिर दर्शन के लिए खोले जाने के बाद हर्ष व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed