{"_id":"66f1fcc838b9143ded03b334","slug":"tlm-model-is-necessary-to-make-the-subject-interesting-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-131996-2024-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: विषय को रुचिकर बनाने में टीएलएम माॅडल जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: विषय को रुचिकर बनाने में टीएलएम माॅडल जरूरी
Tue, 24 Sep 2024 05:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 24 Sep 2024 05:12 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा के तत्वावधान में जनपद स्तरीय शिक्षण अधिगम सामग्री टीएल एम प्रदर्शनी का आयोजन सोमवार को राजकीय कन्या इंटर काॅलेज धनेवा-धनेई में आयोजित हुई। कार्यक्रम में विभिन्न विषयों से संबंधित माॅडल प्रस्तुत कर जानकारी बढ़ाने पर जोर दिया गया। प्रदर्शनी में आए शिक्षकों को प्रेरित किया गया कि टीएलएम प्रदर्शन के जरिए शिक्षण कार्य को रुचिकर बनाने का कार्य करें।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार शर्मा ने कहा कि किसी विषय को सुगमता पूर्वक समझने के लिए उस विषय से संबंधित माॅडलों का विशेष योगदान होता है। ऐसे माॅडल अन्य शिक्षक भी तैयार करवाकर अपने स्कूल में विद्यार्थियों की रुचि संबंधित विषय में बढ़ा सकते हैं। विज्ञान और गणित के माॅडल काफी कारगर साबित हो सकते हैं। निर्णायक मंडल के सदस्यों ने विभिन्न माॅडलों का अवलोकन कर उन्हें अंक प्रदान कर प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान के लिए चयनित किया। स्थान हासिल करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदानकर सम्मानित भी किया गया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी अपने टीएलएम माॅडल के साथ मंडल स्तर पर प्रतिभाग करेंगे। इस मौके पर प्रधानाचार्य दमयंती यादव, राकेश यादव, प्रेरणा पाठक, हरे राम यादव, सत्य प्रकाश, महाकालेश्वर पांडेय, हरेंद्र कुमार मौजूद रहे। संवाद