फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Tiranga will Be hosting at Vishnu Mandir tiraha

फरेंदा कस्बें में लगेगे सीसीटीवी कैमरे

Thu, 26 May 2022 12:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Tiranga will Be hosting at Vishnu Mandir tiraha
विष्णु मंदिर तिराहा पर लहराएगा 105 फीट का तिरंगा
विज्ञापन

फरेंदा (महराजगंज)। कस्बे में अपराधिक घटनाओं की रोकथाम व सुरक्षा की दृष्टिगत नगर के सार्वजनिक स्थलों पर आठ सीसी कैमरे लगाए जाएंगे। वहीं, फरेंदा के विष्णु मंदिर तिराहे पर 105 फीट का तिरंगा नगर की शोभा बढ़ाएगा।

नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश जायसवाल ने बताया कि कस्बे का विष्णु मंदिर तिराहा, अंबेडकर तिराहा, रेलवे स्टेशन, मिलगेट, धानी ढाला सहित उत्तरी, दक्षिणी सहित महराजगंज बाईपास पर सीसी कैमरा लगाया जाएगा। विष्णु मंदिर तिराहे से होकर पड़ोसी देश नेपाल, सिद्धार्थनगर सहित कई जिलें के लोगों के आवागमन का मुख्य मार्ग है। सीसी कैमरा लगने से आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगेगा। साथ ही विष्णु मंदिर तिराहे पर एक एलईडी भी लगेगा, जो सरकार की योजनाओं के प्रचार प्रसार के लिए मददगार सिद्ध होगा। युवाओं व लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए नगर के मुख्य चौराहे पर 105 फीट का तिरंगा लहराएगा। राष्ट्रीय ध्वज स्थल का भूमि पूजन नगर अध्यक्ष ने किया। इस दौरान सभासद मनोज जायसवाल, महेश लोहिया, गौरी यादव, प्रदीप पांडेय, आशीष जायसवाल,राम सिंह, सोनू तिवारी, सर्वदानंद मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed