फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Timely resolution of problems is a priority

Maharajganj News: समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण प्राथमिकता

Tue, 17 Feb 2026 02:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
Timely resolution of problems is a priority
महराजगंज। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने सोमवार को शहर स्थित अपने आवास पर जनसुनवाई कर क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनीं। सुबह से ही जिले के विभिन्न गांवों और कस्बों से बड़ी संख्या में फरियादी पहुंचे और सड़क, बिजली, राजस्व, पुलिस व पेंशन से जुड़ी शिकायतें मंत्री के सामने रखीं।
विज्ञापन

पंकज चौधरी ने एक-एक कर सभी लोगों की बातें सुनीं और कई मामलों में संबंधित विभागीय अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सरकार की प्राथमिकता है और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनसुनवाई के दौरान ग्रामीणों ने आवासीय पट्टा, बिजली कनेक्शन, नाली-सड़क निर्माण, चिकित्सा सुविधा और आयुष्मान कार्ड से संबंधित शिकायतें भी रखीं। केंद्रीय मंत्री ने संबंधित अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही सरकार का उद्देश्य है। सरकार गांव-गरीब, किसान, महिला और युवाओं के उत्थान के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने लोगों से सरकारी योजनाओं की जानकारी लेने और पात्रता के अनुसार लाभ उठाने की अपील भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed