फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Till polio cases are found in neighboring countries, vigilance is necessary

पड़ोसी मुल्कों में जब तक मिलेंगे पोलियो के केस, सतर्कता जरूरी

Wed, 07 Sep 2022 12:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Sep 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Till polio cases are found in neighboring countries, vigilance is necessary
सदर सीएचसी सभागार में अधीक्षकों के साथ बैठक लेते अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.आईए अंसारी।संवाद - फोटो : MAHARAJGANJ
पड़ोसी मुल्कों में जब तक मिलेंगे पोलियो के केस, सतर्कता जरूरी
विज्ञापन

डॉ.आईए अंसारी ने पल्स पोलियो अभियान के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान कही
जनपद में वर्ष 2007 में मिला था पोलियो का एक केस
महराजगंज। पड़ोसी देशों में जब तक पोलियो के केस मिलते रहेंगे, तब तक पोलियो के प्रति सतर्कता जारी रखते हुए अपने पाल्यों को पोलियोरोधी दवा पिलानी होगी। वर्ष 2022 में पाकिस्तान में 15, अफगानिस्तान में एक तथा अफ्रीका में पांच केस मिले हैं। पाकिस्तान, अफगानिस्तान में लगातार पोलियो के केस निकल रहे हैं। चूंकि इन पड़ोसी मुल्कों से लोगों का आना-जाना भारत में भी लगा रहता है। ऐसे में जब तक विश्व में पोलियो के केस निकलते रहेंगे तब तक एहतियातन पल्स पोलियो अभियान जारी रखा जाएगा।
यह बात जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ.आईए अंसारी ने सदर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के सभागार में पल्स पोलियो अभियान के लिए प्रशिक्षकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में मंगलवार को कही। उन्होंने कहा कि पोलियो को जड़ से मिटाने के लिए निरंतर अभियान चलाए जा रहे हैं। यह अभियान अभी तब तक जारी रहेगा जब तक पोलियो का समूल सफाया न हो जाए। उन्होंने कहा कि वर्ष 2007 में महराजगंज जनपद के सिसवा ब्लॉक के ग्राम पंचायत खेसरारी में पोलियो का एक केस मिला था। उसके बाद महराजगंज में पोलियो का कोई केस नहीं मिला है। यह पल्स पोलियो अभियान से ही संभव हो सका है। उन्होंने कहा कि नियमित टीकाकरण के दौरान एक साल तक के बच्चों को साल में चार बार पोलियो का ड्राप पिलाया जाता है। इसके अलावा पल्स पोलियो अभियान के तहत भी शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो का ड्राप पिलाया जाता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पल्स पोलियो अभियान 18 सितंबर से शुरू होगा। 18 सितंबर को बूथ दिवस मनाया जाएगा। इसके लिए 1370 बूथ बनाए गए हैं। 19 से 23 सितंबर तक घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाया जाएगा। इसके लिए कुल 883 टीम बनाई गयी है। अभियान में 264 सुपरवाइजर भी लगाए गए हैं। इसके बाद 26 सितंबर से बी टीम भी जाकर छूटे हुए बच्चों को ड्राप पिलाएगी। प्रशिक्षण कार्यक्रम में उप जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नीरज कन्नौजिया, सदर सीएचसी के अधीक्षक डॉ.के पी सिंह, पनियरा के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ.वीर विक्रम सिंह, डॉ.अंग्रेज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
पोलियो के लक्षण :
-तीन से चार दिन के अंदर का बुखार हो।
-शरीर के किसी अंग में अचानक लकवा मारा जाना, या कमजोर हो जाना।
-60 दिन बाद भी कमजोरी बना रहना।
------
4.22 लाख बच्चों को पिलाया गया था पोलियो ड्राप
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि मार्च 2022 में चले पल्स पोलियो अभियान के दौरान करीब 4.22 लाख बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाया गया था।
--------
ब्लॉक में भी होंगे प्रशिक्षण
प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पनियरा के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी और कार्यक्रम के प्रशिक्षु डॉ.वीर विक्रम सिंह ने बताया कि शून्य से लेकर पांच वर्ष तक के सभी बच्चे पोलियो को दो बूंद अवश्य पी लें, ताकि पोलियो का सफाया किया जा सके। पल्स पोलियो अभियान में लगने वाली टीम से अपेक्षा है कि कोई घर एवं कोई बच्चा ड्राप पीने से वंचित न रहने पाएं। इस संबंध में ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed