{"_id":"69d4180bbfa1eb96d1074e11","slug":"till-now-youth-used-to-do-stunts-on-bikesnow-the-video-of-a-middle-aged-man-has-gone-viral-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-174877-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: अब तक युवा करते थे बाइक पर स्टंट....अब अधेड़ का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: अब तक युवा करते थे बाइक पर स्टंट....अब अधेड़ का वीडियो वायरल
विज्ञापन
मोगलहा में बाइक पर स्टंटबाजी करती अधेड़।
बाइक पर अधेड़ की स्टंटबाजी, यातायात पुलिस ने लगाया जुर्माना
कोल्हुई। आम तौर पर युवाओं के बाइक पर स्टंटबाजी करते हुए वीडियो वायरल होते हैं। कोल्हुई थाना क्षेत्र के ग्राम मोगलहा में एक अधेड़ का बाइक पर स्टंट करते हुए वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि वायरल वीडियो की संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करती है। मामले की जानकारी होते ही पुलिस ने अधेड़ पर आठ हजार रुपये जुर्माना लगा दिया है।
जानकारी के अनुसार, अधेड़ मोगलहा-एकसड़वा मार्ग पर बाइक स्टंट कर रहा था। इससे न सिर्फ उसकी खुद की जान खतरे में थी बल्कि राहगीरों के लिए भी गंभीर जोखिम उत्पन्न हो गया था। अधेड़ पर इस कदर स्टंटबाजी का शौक चढ़ा था कि वह अपनी और दूसरों की सुरक्षा की परवाह किए बिना स्टंटबाजी करते हुए नजर आ रहा है। किसी ने अधेड़ का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। देखते ही देखते यह वीडियो तेजी से वायरल होने लगा। अधेड़ मोगलहा-एकसड़वा का रहने वाला बताया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने ऑनलाइन आठ हजार रुपये का चालान काटा है।
इस संबंध में एसओ कोल्हुई अखिलेश सिंह ने बताया कि यातायात विभाग ने कार्रवाई करते हुए एमवी एक्ट के आरोपी अधेड़ पर आठ हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।