{"_id":"652cdf05c028d09340001714","slug":"tiger-team-defeated-bmt-lion-and-won-the-match-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1022-7779-2023-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बीएमटी लायन को हरा टाइगर की टीम ने जीता मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बीएमटी लायन को हरा टाइगर की टीम ने जीता मुकाबला
विज्ञापन
बीएमटी लायन को हरा टाइगर की टीम ने जीता मुकाबला
धनेवा स्थित छत्रपति शाहूजी महराज स्टेडियम में हुआ मुकाबला
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। छत्रपति शाहूजी महराज स्टेडियम में रविवार को हुए क्रिकेट के मुकाबले में बीएमटी टाइगर की टीम ने बीएमटी लायन की टीम को सात विकेट से हरा दिया। अपनी टीम के लिए 38 रन बनाने व व दो विकेट लेकर बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले बीएमटी टाइगर टीम के सत्यम को मैन आफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
बीएमटी टाइगर टीम ने टॉस जीता व पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बीएमसी लायन टीम के खिलाड़ियों ने 23.5 ओवर में 137 रन बनाए। टीम की ओर से दिव्यांश ने 28 व कृष्णा ने 15 रन बनाए। बीएमटी टाइगर टीम की ओर से प्रिंस, कैफ व सत्यम ने दो-दो विकेट हासिल किए। जवाब में खेलने उतरी बीएमटी टाइगर की टीम ने सत्यम के 38, सौरभ के 31 व आदित्य के 14 रनों की बदौलत मैच को सात विकेट से जीत लिया। बीएमसी लायन टीम की ओर से कुणाल ने दो व आदित्य ने एक विकेट प्राप्त किया। गेंद व बल्ले दोनों से बेहतर प्रदर्शन करने वाले सत्यम को कोच अतुल मणि त्रिपाठी ने मैन आफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया।