फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Ticket counter of Pashupati area open, entry of hundred foreign tourists daily

नेपाल: खुला पशुपति क्षेत्र का टिकट काउंटर, रोजाना सौ विदेशी पर्यटकों को प्रवेश

Thu, 18 Nov 2021 04:01 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 18 Nov 2021 04:01 PM IST
सार

30 अप्रैल 2020 से कोरोना की वजह से बंद था काउंटर, काउंटर शुरू होने से मिली राहत
 

विज्ञापन
Ticket counter of Pashupati area open, entry of hundred foreign tourists daily
पशुपतिनाथ मंदिर, नेपाल - फोटो : Facebook/Worldwide Hindu Temples

विस्तार

नेपाल के पशुपतिनाथ क्षेत्र में बंद टिकट काउंटर स्वास्थ्य सुरक्षा मानकों को पूरा करते हुए बुधवार को फिर से खोल दिए गए। इन टिकट काउंटरों को कोरोना महामारी फैलने के बाद 30 अप्रैल 2020 को बंद कर दिया गया था। भारत को छोड़कर विदेशी पर्यटकों के लिए पशुपति क्षेत्र में घूमने के लिए तीन जगहों पर काउंटर बनाए गए हैं। विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए तिलगंगा, वत्सलेश्वरी और गुहेश्वरी में काउंटर स्थापित किए गए हैं।

विज्ञापन


पशुपतिनाथ मंदिर कोष के कार्यकारी निदेशक डॉ. घनश्याम खातीवाड़ा ने बताया कि वर्तमान में तीनों काउंटरों से प्रतिदिन 100 पर्यटक पशुपति क्षेत्र में प्रवेश करते हैं। कोरोना महामारी फैलने से पहले 300 विदेशी पर्यटक प्रतिदिन टिकट खरीदने के लिए पशुपति क्षेत्र का भ्रमण करते थे।
विज्ञापन


पशुपति क्षेत्र में प्रवेश करते भारतीय पर्यटकों को छोड़कर विदेशी पर्यटकों से एक हजार नेपाली मुद्रा शुल्क लिया जाता है। कोरोना के बाद पशुपतिनाथ मुख्य मंदिर को फिर से खोल दिया गया है। खातीवाड़ा ने बताया कि पशुपतिनाथ के दर्शनों हेतु इच्छुक भक्तों के लिए मंदिर सुबह से खुला है। उन्होंने बताया कि पशुपति क्षेत्र में हो रही सभी धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियां कोरोना प्रोटोकॉल को देखते हुए ही कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed