फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Three youths arrested with drugs in Nepal

Maharajganj News: नेपाल में नशीली दवाओं के साथ तीन युवक गिरफ्तार

Sun, 22 Mar 2026 01:29 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Three youths arrested with drugs in Nepal
सशस्त्र पुलिस की संयुक्त टीम ने वाहनों की जांच की
विज्ञापन

भारत से दवाएं लेकर गए थे नेपाली मूल के युवक
सोनौली। नेपाल सीमा पर सोनौली से सटे बेलहिया कस्बे में नेपाल पुलिस और सशस्त्र पुलिस की संयुक्त टीम ने वाहनों की जांच की। इस दौरान तीन युवकों के पास से प्रतिबंधित नशीली दवाएं बरामद कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया।

डीएसपी कृष्ना कुमार चंद ने बताया कि शुक्रवार की देर शाम जिला रूपनदेही सिद्धार्थनगर नगरपालिका में जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान नेपाल सशस्त्र पुलिस सुरक्षा इकाई डंडा और क्षेत्रीय पुलिस कार्यालय बेलहिया रूपनदेही के डॉग स्क्वायड की संयुक्त जांच टीम ने तीन युवकों के पास से ड्रग्स जैसे दिखने वाले डायजेपाम इंजेक्शन आईपी (12 मिलीलीटर), बुप्रेनोर्फिन इंजेक्शन आईपी (2 मिलीलीटर) के 24 एम्पुल और प्रोमेथाज़ीन हाइड्रोक्लोराइड इंजेक्शन आईपी के 16 एंपुल बरामद कर जब्त किए। तीनों युवक यह दवाएं भारत से लेकर गए थे।
विज्ञापन

इसके अलावा सुरक्षा बलों ने आरोपियों के पास से तीन मोबाइल भी बरामद करके अनीश आले (26) निवासी मेउदिहावा, वार्ड संख्या 02, सिद्धार्थनगर नगरपालिका, अभिषेक गुरुंग उर्फ अविनाश गुरुंग (32) निवासी वार्ड नंबर 3, ओमसतिया ग्रामीण नगर पालिका और सुजन सरू (22), हरैया, वार्ड नंबर 3, कंचन ग्रामीण नगर पालिका, जिला रूपनदेही को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीनों युवक प्रतिबंधित नशीली दवाएं भारत से लेकर नेपाल आए थे। पुलिस तीनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed