{"_id":"6ac167c5705b0a4c04067ebe","slug":"three-wanted-individuals-arrested-in-kidnapping-and-gang-rape-case-sent-to-jail-maharajganj-news-c-206-1-mhg1035-186314-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म के मामले में तीन वांछित गिरफ्तार, भेजा गया जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म के मामले में तीन वांछित गिरफ्तार, भेजा गया जेल
विज्ञापन
पिपरिया चौराहे से चौक पुलिस ने दबोचा, पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज
मिठौरा। चौक थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने तीन वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों को शनिवार दोपहर पिपरिया चौराहे से गिरफ्तार किया गया। तीनों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत बीएनएस की गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
पुलिस के मुताबिक, 24 सितंबर को बनटांगिया 28 नर्सरी नक्शा बक्सा निवासी टेकई ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी नाबालिग बेटी को कुछ लोग जबरन बाइक पर बैठाकर जंगल की ओर ले गए और जान से मारने की धमकी दी। सूचना के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर नाबालिग को बरामद कर लिया था। पीड़िता के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामले में सामूहिक दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की। वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी।
इसी दौरान शनिवार को मुखबिर की सूचना पर पिपरिया चौराहे से सिकंदर (25), राकेश (28) और दिलीप (26) को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार तीनों आरोपी 28 नर्सरी नक्शा बक्सा, थाना चौक क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस ने बताया कि आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपियों को न्यायालय भेज दिया गया है। इस बाबत चौक थानाध्यक्ष मनीष पटेल ने बताया कि तीनों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।