{"_id":"657b56537dcc7d22e80d31d9","slug":"three-ultrasound-centers-raided-two-sealed-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-11662-2023-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: तीन अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर छापा, दो सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: तीन अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर छापा, दो सील
Fri, 15 Dec 2023 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 15 Dec 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
अल्ट्रासाउंड सेंटर की जांच कर सील करते नायब तहसीलदार
महराजगंज। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को तीन अल्ट्रासाउंड सेटरों पर छापा डाला। इस दौरान दो सेंटरों पर अप्रशिक्षित महिलाओं का अल्ट्रासाउंड करते मिले, जिससे दोनों को सील कर दिया गया। कार्रवाई से संचालकों में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के अनुसार, जिलाधिकारी के निर्देश पर नायब तहसीलदार सदर देश दीपक तिवारी एवं एसीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने चौक रोड स्थित मेट्रो डायग्नोस्टिक सेंटर व सिटी अल्ट्रासाउंट सेंटर पर छापा डाला। दोनों सेंटरों पर अल्ट्रसोनोलॉजिस्ट नहीं थे। अप्रशिक्षित महिलाओं का अल्ट्रासाउंड कर रहे थे। डॉक्टर के बारे में पूछने पर वह सटीक जवाब नहीं दे पाए। इसके बाद टीम ने दोनों सेंटरों को सील कर दिया।
अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर छापा डाला गया था। लापरवाही मिलने पर दोनों अल्ट्रासाउंड सेंटर को सील कर दिया गया है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. नीना वर्मा ने बताया कि चौक रोड स्थित मेट्रो डायग्नोस्टिक सेंटर में नामित अल्ट्रसोनोलॉजिस्ट नहीं मिले। दूरभाष पर उन्होंने बताया कि वह पड़रौना में हैं। पिछले दिनों की रिपोर्ट की भी वह सटीक जानकारी नहीं दे पाए। वहीं सिटी अल्ट्रासाउंट सेंटर पर भी अल्ट्रासोनोलॉजिस्ट नहीं मिलने पर दोनों सेंटरों को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन
डॉक्टरों से सांठगांठ कर खेल रहे लोगों की जिंदगी से
सूत्रों की माने तो डॉक्टरों से सांठगांठ कर क्षेत्र में कई अवैध रूप से अल्ट्रासाउंड सेंटर चल रहे हैं। वह अपने आदमी को उनके सेंटर पर भेज देते हैं और जांच के लिए तय 70 प्रतिशत कमीशन ले लेते हैं। सेंटरों के इस खेल को मरीज नहीं समझ पाता है और अल्ट्रासाउंड सेंटर लोगों की जिंदगी से खेल रहे हैं। उन्हें बस पैसे से मतलब है।