फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Three students lost their lives when a Bolero overturned after a tyre burst

Maharajganj News: टायर फटने से बोलेरो पलटी तीन छात्राओं की गई जान

Wed, 05 Mar 2025 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 05 Mar 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Three students lost their lives when a Bolero overturned after a tyre burst
महराजगंज/फरेंदा। धानी मार्ग पर स्थित सिकंदराजीतपुर के पास मंगलवार की सुबह टायर फट जाने से बेकाबू हुई बोलेरो खेत में पलट गई। इस हादसे में उसमें सवार बोर्ड की परीक्षा देने जा रहीं तीन छात्राओं की मौत हो गई, जबकि चालक समेत छह छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सीएचसी धानी ले जाया गया। सीएचसी के डॉक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पुरंदरपुर थानाक्षेत्र के समरधीरा चौराहे से मंगलवार की सुबह बोलेरो बुक करके 13 छात्राएं धानी क्षेत्र के महेश राम अशोक कुमार कन्या इंटर काॅलेज में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा देने जा रहीं थीं। बताया जा रहा है कि सिंकदराजीतपुर पेट्रोल पंप के सामने अचानक टायर फट जाने से बेकाबू हुई बोलेरो पलटते हुए बगल के गेहूं के खेत में चली गई। इस हादसे में बोलेरो में सवार करमहवां बुजुर्ग निवासी चांदनी पटेल (17) व बरगदवा विशुनपुर निवासी प्रीती (17) व गायत्री (17) की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


वहीं करमहवां बुजुर्ग की रहने वाली नंदनी (17) , चांदनी चौरसिया (16), रिमझिम (18) बरगदवा, मनीषा (16), सोनी (18), नीलम, नेहा (17), प्रियंका (18), पुष्पा (16) और समरधीरा निवासी चालक रियाज (27) घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सीएचसी धानी ले जाया गया। जहां से छह को जिला अस्पताल सिद्धार्थनगर रेफर कर दिया गया। चार छात्राओं को हल्की चोटें आईं हैं। घटना की सूचना के बाद जिलाधिकारी अनुनय झा व पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा भी मौके पर पहुंच कर हाल जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed