फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Three staff nurses warned for poor performance in institutional delivery

Maharajganj News: संस्थागत प्रसव में खराब प्रदर्शन पर तीन स्टाफ नर्सों को चेतावनी

Tue, 08 Apr 2025 05:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 08 Apr 2025 05:33 PM IST
विज्ञापन
Three staff nurses warned for poor performance in institutional delivery
महराजगंज। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मंगलवार को सीएचसी अधीक्षक डॉ. उमेश चंद्रा की अध्यक्षता में संस्थागत प्रसव को लेकर समीक्षा बैठक हुई। डॉ. उमेश चंद्रा ने कहा कि मातृ शिशु एवं नवजात ट्रैकिंग सिस्टम के पोर्टल पर खराब प्रगति मिली है। इस वजह से सदर सीएचसी और पीएचसी बागापार, उपकेंद्र रमहौली की स्टॉफ नर्स को चेतावनी दी गई है। सभी प्रसव केंद्र के स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देशित किया गया कि दो दिवस के अंदर पोर्टल पर डाटा फीडिंग शत प्रतिशत कराने के साथ अवगत कराया जाए। संस्थागत प्रसव में अच्छा कार्य करने वाले उपकेंद्र पिपरारसूलपुर, सिसवानिया, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रमहोली के स्वास्थ्य कर्मियों को बधाई दी। इस दौरान ब्लॉक प्रोगाम मैनेजर सूर्य प्रताप सिंह, एएनएम पुनीता पटेल, स्वास्थ्य प्रवेक्षक मनोरमा पटेल, एएनएम अनुराधा सिंह, नीलम चौहान, मंजू, बबीता भारती मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed