फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Three secondary and two madrasas were closed

Maharajganj News: तीन माध्यमिक व दो मदरसे कराए बंद

Sun, 04 May 2025 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 04 May 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Three secondary and two madrasas were closed
महराजगंज। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में दो आवासीय मदरसे और तीन माध्यमिक स्कूलों को अल्पसंख्यक कल्याण विभाग और डीआईओएस ने बंद करा दिया। अधिकारियों ने नोटिस देकर संचालक व प्रधानाचार्यों से 24 घंटे में जवाब मांगा है।
विज्ञापन

अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नीरज अग्रवाल की तरफ से जुमा (शुक्रवार) को छोड़कर शनिवार को जारी रखा। उन्होंने नौतनवां व फरेंदा क्षेत्र के मदरसों का निरीक्षण किया। इस्लामिया दारुल उलूम फुरकान, एकसड़वा व आवासीय मदरसा इद्रीश अरबिया सईदिया अशरफुल उलूम कुर्थियाडीह बिना मान्यता व पंजीकरण के संचालित मिले।
विज्ञापन

अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने बिना मान्यता मदरसा संचालन और आय स्रोत बताने की नोटिस दी। उन्होंने बताया कि जांच व कार्रवाई की रिपोर्ट डीएम को सौंप दी गई है। इसी प्रकार डीआईओएस प्रदीप कुमार शर्मा ने निचलौल के गुरुकुल शिक्षा संस्थान, विशुनपुर स्थित किशोरी देवी स्मारक काॅलेज व महराजगंज नगर पालिका परिषद के शिवनगर वार्ड में माॅर्डन इंटरनेशनल स्कूलों का संचालन बंद कराया। प्राथमिक की मान्यता पर तीनों स्कूलों में न सिर्फ इंटरमीडिएट तक प्रवेश लिए जा रहे थे, बल्कि कक्षाएं भी संचालित की जा रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

देर शाम डीआईओएस प्रदीप कुमार शर्मा ने धानी विकास खंड में संचालित दो स्कूलों को स्थानीय प्रशासन की मदद से सील करा दिया। गयादीन इंटर काॅलेज बंगला चौराहा और रामलखन स्मारक कालेज धानी बिना किसी मान्यता के संचालित थे जिन्हें सील कराते हुए उन्होंने डीएम को रिपोर्ट भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed